{"_id":"68dc22a105801269e20e5176","slug":"gate-passes-are-not-being-issued-even-after-registration-panipat-news-c-244-1-pnp1006-144738-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पंजीकरण के बाद भी नहीं मिल रहे गेट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पंजीकरण के बाद भी नहीं मिल रहे गेट पास
Wed, 01 Oct 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
इसराना। किसानों के पीआर धान का पंजीकरण कराने के बाद भी उनकी फसल को मंडी में ले जाने के लिए गेट पास नहीं काटे जा रहे हैं। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। जौंधन कलां गांव के आधा दर्जन से ज्यादा किसान मंगलवार को एसडीएम नवदीप नैन से मिले। किसान दीपक जागलान, राजा, सतबीर, पिंकू, संदीप व कालू बताया कि उन्होंने अपने पीआर धान की पंजीकरण कराया था। अब तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते उनकी पीआर धान के गेट पास नहीं काटे गए है। एसडीएम नवदीप सिंह नैन ने किसानों को आश्वासन दिया कि वेरिफिकेशन के लिए कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी और इसमें कोई पटवारी लापरवाही करेगा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। मंडी के प्रधान जयकरण जागलान ने कहा कि मंडी में खरीदे गए पीआर धान का 48 घंटे में उठान होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन