{"_id":"6456b8f78fdf3474f6062da6","slug":"garbage-picker-dies-due-to-electrocution-teenagers-leg-scorched-panipat-news-c-18-1-113381-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कूड़ा बीन रहे व्यक्ति की करंट से मौत, किशोर का पैर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कूड़ा बीन रहे व्यक्ति की करंट से मौत, किशोर का पैर झुलसा
विज्ञापन
पानीपत। काबड़ी स्थित एम-3-एम सिटी में कूडा बीन रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। इस दौरान 14 वर्षीय किशोर का पैर झुलस गया। हादसा बुधवार को हुआ। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब व्यक्ति अपने घर नहीं लौटा और परिजनों ने पांच मई को किशोर से इस बाबत पूछा।
किशोर ने बताया कि उन्हें करंट लगा था, अंकल नाले में गिरे हुए हैं। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें निकाला। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया। पानीपत में एक्सपर्ट डॉक्टर न होने की वजह से शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई रेफर किया गया है।
बिहार के जिला नवादा के गांव बघाली निवासी जग्गो ने बताया कि वह सात माह पहले पानीपत में काबड़ी रोड पर कपिल भट्ठे पर काम करने के लिए आए थे। तीन मई को उसका पति बहादुर और पड़ोसी का 14 वर्षीय बेटा कूड़ा बीनने के लिए गए थे। जब वह सुबह नौ बजे काबड़ी में एमथ्रीएम सिटी के पास पहुंचे तो खाली ग्राउंड में बिजली की तार जमीन से सटी हुई थी, जहां पर निर्माण कार्य चल रहा था। जब वह वहां से गुजर रहे थे तो पति और किशोर को करंट लग गया। पति करंट लगते ही नाले में गिर गया, जबकि किशोर बेहोश हो गया, होश में आने पर डर कर वह घर लौट आया, उसका पैर झुलसा हुआ था। पति दो दिन तक घर नहीं लौटे। उन्होंने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बच्चे ने पांच मई को बताया कि उन्हें करंट लगा था, वह नाले में गिरे है। परिजन ढूंढते हुए वहां पहुंचे और उन्हें नाले से निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही से उक्त हादसा हुआ है। पत्नी जग्गो ने बताया कि उसके पांच बच्चे है, जिनमें चार बेटे और दो बेटी है। पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि शव का खानपुर पीजीआई में पोस्टमार्टम कराया गया है, परिजनों की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है, हादसा किसकी लापरवाही से और कैसे हुआ इसकी जांच शुरू कर दी गई है।