फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Garbage heaps become a barrier, now apply for three stars

कूड़े के ढेर बने बाधा, अब थ्री स्टार के लिए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Mar 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Garbage heaps become a barrier, now apply for three stars
पानीपत। अमर उजाला में प्रकाशित खबर। - फोटो : Panipat
पानीपत। शहर में लगे कूड़े के ढेर नगर निगम की साख खराब कर रहे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के जीएफसी यानी गारबेज फ्री सिटी चरण में निगम फाइव स्टार रेटिंग तक की योग्यता पर खरा नहीं उतर पाया है। इसलिए निगम ने अब थ्री स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया है। इसका अब बड़ा असर शहर के स्वच्छता रैंकिंग पर भी पड़ेगा। जिससे स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में निगम की रैंकिंग और भी फिसल सकती है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत अब कभी भी केंद्रीय टीम शहर में दौरा करती है तो सिटीजन फीडबैक में भी निगम को मात मिल सकती है। सबसे ज्यादा हालात खस्ता वार्ड नंबर 22 से लेकर 26 के हैं। अगर टीम ने यहां के लोगों का सिटीजन फीडबैक लिया तो समझो निगम की रैंकिंग काफी नीचे चली जाएगी।
विज्ञापन

शहर के इन वार्डों की तकरीबन सभी कॉलोनियों में कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां के सार्वजनिक शौचालय बेहद गंदे हैं। गंदगी से भरे नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं। जिससे गलियों में गंदा पानी जमा हो रहा है। बावजूद इसके निगम अधिकारी इन वार्डों की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को जीएफसी सर्वे में बेहतरीन रेटिंग के लिए कई चरणों से गुजरना होता है। इनमें ओडीएफ, ओडीएफ प्लस, ओडीएफ प्लस प्लस, वाटर लेवल, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट तक शामिल हैं। निगम के पास 3 स्टार रेटिंग के लिए भी इनमें से उपयुक्त प्रबंधन अभी तक नहीं है।

तीन स्टार के लिए आवेदन- सिटी टीम लीडर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के जीएफसी चरण में निगम तीन स्टार रेटिंग के लिए योग्य है। इसके लिए आवेदन किया गया है। उम्मीद है कि निगम को 3 स्टार रेटिंग मिलेगी। - कविता कादियान, सिटी टीम लीडर, नगर निगम, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed