{"_id":"668207a0470897f9cd01bdd7","slug":"gangohs-junaid-pehalwan-won-dangal-panipat-news-c-244-1-pnp1001-120410-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गंगोह के जुनेद पहलवान ने जीता दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गंगोह के जुनेद पहलवान ने जीता दंगल
विज्ञापन
बापौली। संजय पार्क में रविवार को इनामी कुश्ती दंगल कराया गया। जिसमें पानीपत समेत यूपी के पहलवानों ने भाग लिया। जुनेद पहलवान गंगोह ने मुकेश पहलवान जसाला को चित किया 2100 का प्रथम इनाम जीता।
इसी तरह से दूसरा इनाम कलवा पहलवान जलालाबाद ने आसिफ पहलवान छपरौरी को चित कर जीता। उन्होंने 1100 का इनाम जीता। आवेश पहलवान बापौली ने रफीक पहलवान उत्तर प्रदेश को हराकर 11 सौ का इनाम जीता। समीर पहलवान गोयला और कृष पहलवान पानीपत की कुश्ती बराबर पर रही । दंगल में रेफरी ओमपाल रावल रहे ।
इससे पहले मुख्यातिथि समाजसेवी रामफल रावल बापौली ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर दंगल शुरू कराया। उन्होंने विजेता पहलवानों को नकद इनाम राशि देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर रहना चाहिए। आज के युवा को आने वाले कल की चिंंता करनी चाहिए। युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए । वे मैदान बेहतर प्रदर्शन कर अपना कॅरिअर बना सकता है। इस अवसर पर धाम्मा पहलवान बापौली, राजबीर, संजय रावल, सुभाष, सत्ता प्रजापत, बिटटू, धर्मबीर व श्यामलाल जलमाना मौजूद रहे।