फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gang that embezzles insurance money busted, controlled

Panipat News: बीमा के पैसे हड़पने वाले गिरोह का भंडाफोड़, काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Gang that embezzles insurance money busted, controlled
पानीपत। मृत्यु की कगार पर खड़े लोगों की फर्जी बीमा पॉलिसी कर रुपये हड़पने वाले एक गिरोह का पुलिस की सीआईए थ्री टीम ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी की पहचान कुलदीप निवासी एल्डिको के रूप में हुई है। आरोपी सबसे पहले ऐसे लोगों को चुनता था जो गंभीर बीमार हैं या मरने के कगार पर हैं। उनका फर्जी तरीके से बीमा कराने के बाद पैसे हड़प जाता था। आरोपी पर पहले भी ऐसे ही एक मामले में केस दर्ज है।
विज्ञापन

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी एक टीम वीरवार देर रात सब इंस्पेक्टर संदीप के नेतृत्व में गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। गुप्त सूचना मिली की एल्डिको निवासी कुलदीप मृत्यु की कगार पर खड़े लोगों की फर्जी बीमा पॉलिसी करके बीमा कंपनी व पॉलिसी धारकों के साथ धोखाधड़ी कर बीमा के रुपये हड़पता है।
विज्ञापन

कुलदीप पानीपत नंबर की क्रेटा कार में काफी संख्या में डेबिट कार्ड, बैंक की पासबुक व बीमा पॉलिसी के कागजात लेकर जीटी रोड पर एल्डिगो के पास खड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार में बैठे युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान कुलदीप निवासी एल्डिको के रूप में बताई। तलाशी लेने पर कार के डेशबोर्ड से विभिन्न बैंकों के 14 डेबिट कार्ड, एक पासबुक, चार चेक बुक, 17 बीमा पॉलिसी स्कीम के फार्म, दो क्लेम फार्म, एक पेनकार्ड व पांच मृत्यु प्रमाण पत्र बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया वह बीमा पॉलिसी के पैसे हड़पने के लिए सबसे पहले ऐसे लोगों की पहचान करता था जो या तो गंभीर बीमारी से पीड़ित हों या फिर मृत्यु की कगार पर हों। उनके परिवार से संपर्क कर बीमा पॉलिसी का झांसा देकर सभी दस्तावेज की फोटो कॉपी लेकर गिरोह में शामिल एन्वेस्टिगेटर से बीमार व्यक्ति की मेडिकल फिट की रिपोर्ट तैयार करवा बीमा पॉलिसी करवाता था।
पॉलिसी करवाने के बाद नामिनी का नया बैंक खाता खुलवाकर उसकी पासबुक, एटीएम सहित पूरी किट अपने पास रख लेता था। पॉलिसी धारक की मृत्यु होने के बाद आरोपी क्लेम लेने के लिए किट की मदद से नामिनी से ओटीपी लेकर पैसे निकाल लेता था। क्लेम की राशि के 20 से 30 प्रतिशत रुपये बीमा कंपनी के इन्वेस्टिगेटर को देता था। बीमा पॉलिसी के पैसे नामिनी को न देकर वह खुद हड़प लेता था। आरोपी इस प्रकार पॉलिसी धारक व बीमा कंपनी के काफी पैसे हड़प चुका था।

इससे पहले भी आरोपी कुलदीप पानीपत थाना साइबर क्राइम में दर्ज धोखाधड़ी से इंश्योरेंस पॉलिसी के पैसे हड़पने के एक अन्य मामले में अगस्त 2023 में अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ गिरफ्तार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed