{"_id":"66e78d79b2a32ac56f05f90a","slug":"ganesh-idols-will-be-immersed-today-on-yamuna-and-delhi-parallel-canal-panipat-news-c-244-1-pnp1001-124348-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना और दिल्ली पैरलल नहर पर आज होगा गणेश की मूर्तियों का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना और दिल्ली पैरलल नहर पर आज होगा गणेश की मूर्तियों का विसर्जन
विज्ञापन
पानीपत। गणेश की मूर्तियों के विसर्जन के लिए पुलिस ने यमुना घाट और दिल्ली पैरलल नहर के साथ बाबरपुर-ड्रेन पर सुरक्षा और इनके रास्तों पर यातायात व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं। दिल्ली पैरलल नहर से रिफाइनरी की तरफ जाने वाले रास्ते पर जरूरत पड़ने पर भारी वाहनों का डायवर्ट किया जाएगा। यमुना पर प्राइवेट गोताखोर को भी तैनात किया गया है। गणेश की मूर्तियों का विसर्जन सोमवार को किया जाएगा।
जिले में दिल्ली पैरलल नहर पर असंध रोड, गोहाना रोड, बाबरपुर में ड्रेन नंबर-दो, यमुना में सनौली व हथवाला घाट पर गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। लोग दोपहर के समय ही शोभायात्रा व पालकी के साथ गणेश की मूर्ति लेकर गाते-बजाते पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था सबसे बड़ी चुनौती बनती है। रिफाइनरी बाईपास से रिफाइनरी से आने-जाने वाले भारी वाहनों के चलते लंबी लाइन लग जाती है। कई बार तो असंध रोड पर चारों तरफ लंंबा जाम लग जाता है। इसके साथ मूर्ति विसर्जन के समय हादसा होने का भी डर बना रहता है। इन सबको देखते हुए पुलिस ने यातायात व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी कर ली है।
बॉक्स
पुलिस के ये रहेंगे प्रबंध
पुलिस ने गणेश की मूर्तियों के विसर्जन को लेकर असंध नाका, एनएफएल नाका व बाबरपुर ड्रेन नंबर-2, यमुना के सनौली व हथवाला घाट पर 25-25 जवान तैनात रहेंगे। संबंधित थाना व चौकी प्रभारी अपने क्षैत्र में रहेंगे। इनके साथ डीएसपी को समुचित व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। शोभायात्रा के दौरान सड़क बाधित नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन :
गणेश मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर तैयार है। श्रद्धालुओं से इसमें सहयोग की अपील है। शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
लोकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।