{"_id":"6a3d9dcf6293a83d5b057c47","slug":"game-of-hide-and-seek-turns-fatal-two-girls-die-after-being-crushed-under-a-bundle-of-clothes-panipat-news-c-18-1-knl1004-936187-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: लुका-छुपी का खेल बना काल, कपड़ों की गांठ के नीचे दबने से दो बच्चियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: लुका-छुपी का खेल बना काल, कपड़ों की गांठ के नीचे दबने से दो बच्चियों की मौत
Fri, 26 Jun 2026 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बरसत रोड स्थित गोशाला के पास श्री लक्ष्मी एंटरप्राइजेज के कपड़ा गोदाम में वीरवार सुबह लुका-छुपी खेलते समय कपड़ों की गांठ गिरने से दो मासूम बच्चियों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई। हादसे के बाद गोदाम संचालक ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। तहसील कैंप थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नगला डूबर गांव की रामा ने बताया कि वह कच्चा फाटक स्थित शक्ति नगर में रहती हैं और गोदाम में कपड़ों की छंटाई का काम करती हैं। वीरवार को वह अपनी ढाई वर्षीय बेटी सोनम को साथ लेकर काम पर गई थीं। वहीं उनकी सहकर्मी गुड्डी की चार वर्षीय बेटी प्रज्ञा और नीलम की पांच वर्षीय बेटी रोशनी भी गोदाम में मौजूद थीं।
तीनों बच्चियां गोदाम में लुका-छुपी खेल रही थीं। सुबह करीब सवा दस बजे बच्चियां नजर नहीं आईं तो महिलाओं ने उनकी तलाश शुरू की। गोदाम में कपड़ों के एक बड़े ढेर के पास कपड़े बिखरे मिले। मजदूरों की मदद से कपड़ों को हटाया गया तो तीनों बच्चियां उसके नीचे बेसुध अवस्था में मिलीं। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सोनम और प्रज्ञा को मृत घोषित कर दिया। रोशनी का उपचार किया गया।
विज्ञापन
रोशनी ने बताया कि वह तीनों कपड़ों के बीच बने एक गड्ढे में छिपी थीं। इसी दौरान ऊपर से कपड़ों की गांठ गिर गई। उसका मुंह बाहर होने के कारण वह बच गई, लेकिन सोनम और प्रज्ञा पूरी तरह दब गईं।
तहसील कैंप थाने के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
—————————————————————————————-