फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Future bleak for ragging students

रैगिंग करने वाले छात्रों का भविष्य अंधकारमय : प्रतीक जैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Future bleak for ragging students
पानीपत। रैगिंग करने वाले छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो सकता है, अच्छी नौकरी से रैगिंग करने वाले छात्र वंचित रह सकते हैं। यह बात मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रतीक जैन ने कही। वे शुक्रवार को होटल प्रबंधन संस्थान में एंटी रैगिंग जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को जागरूक कर रहे थे।
विज्ञापन

होटल प्रबंधन संस्थान के कार्यकारी प्राचार्य चंदन वशिष्ठ ने बताया कि उनके संस्थान में 12 से 18 अगस्त तक एंटी रैगिंग जागरूकता सप्ताह चलाया गया। जिसमें वह छात्रों को रैगिंग न करने के बारे में लगातार जागरूक कर रहे है। इस दौरान उन्हें रैगिंग से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करा रहे है। इसी जागरूकता सप्ताह में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में प्रतीक जैन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पानीपत पहुंचे। उन्होंने संस्थान के छात्रों को एंटी रैगिंग जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कार्यकारी प्राचार्य ने बताया कि रैगिंग उनके संस्थान में पूरी तरह से वर्जित है। संस्थान स्तर पर बनी कमेटी रैगिंग रोकने और आवश्यक जागरूकता का कार्य करती है। उन्होंने बताया कि जागरूकता सप्ताह के दौरान निबंध लेखन और पोस्टर मेकिंग जैसी अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गई। निंबंध लेखन में प्रथम स्थान पर अंशु (फूड प्रॉडक्शन डिप्लोमा), द्वितीय पर आस्था (बीएससी प्रथम वर्ष), तृतीय पर सोरभ शर्मा (फूड प्रॉडक्शन डिप्लोमा) और पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान पर सूर्यांश (बीएससी प्रथम वर्ष), द्वितीय पर शेखर (फूड प्रॉडक्शन डिप्लोमा), तृतीय पर मीनू (बीएससी तृतीय वर्ष) को इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आशीष सिक्का, नोबल कौशिक, नीलम रानी, संदीप ठाकुर, सन्नी फौर, अनिल सपड़ा, अनिल कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed