फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   From the Department of Pathology of Paddy's Medicine

धान खरीद और उठाने का जायजा लेने मंडियों में पहुंचे डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
From the Department of Pathology of Paddy's Medicine
पानीपत। धान की फसल की खरीद और उठान को लेकर मंगलवार को उपायुक्त सुशील सारवान ने अनाज मंडी बाबरपुर और पानीपत में किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने धान की ढेरियों पर जाकर नमी को चेक किया। अधिकारियों को फसल खरीद से लेकर उठाने के कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले की सभी मंडियों में बारिश होने की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं। अगर धान खरीद सीजन में बारिश आती है तो उससे निपटने के लिए तिरपाल आदि के व्यापक प्रबंध किए जाएं। डीसी ने एफसीआई, वेयर हाउस, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग समेत हैफेड विभाग के अधिकारियों को फसल खरीद और उठान कार्य की रिपोर्ट प्रतिदिन भेजने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा डीसी ने आढ़तियों और किसानों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत या परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में धान की खरीद और उठान का कार्य सुचारु रूप से चलना चाहिए। जिले की किसी भी अनाज मंडी में खरीद कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना मिलने पर अधिकारी, व्यापारियों और किसानों के सुझावों को साथ लेकर उस समस्याओं का तुरंत हल निकालेंगे। इस दौरान एसडीएम वीरेंद्र ढुल, डीएफएससी जितेश गोयल, डीएम हैफेड रणधीर सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed