{"_id":"633f3b81392ee712012a5c1c","slug":"friends-beat-up-after-drinking-alcohol-in-cold-drink-teenager-died-panipat-news-knl1236115192","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर किशोर से दोस्तों ने की मारपीट, घर के बाहर फेंककर फरार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्ड ड्रिंक में शराब पिलाकर किशोर से दोस्तों ने की मारपीट, घर के बाहर फेंककर फरार, मौत
विज्ञापन
पानीपत/बापौली। शहर मालपुर गांव में तीन दोस्तों ने मिलकर किशोर की हत्या कर दी। मृतक के पिता ने बताया कि आरोपी तीन दोस्त बुधवार रात करीब नौ बजे बेटे को घर के बाहर फेंक कर फरार हो गए। बेटे की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल ले जाने लगे तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पिता ने कहा कि बेटे ने मरने से पहले कहा था कि उसे दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और मारपीट की। बापौली थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर मालपुर गांव निवासी अतर सिंह ने बताया कि उसके बेटे सुमित (16) को उसका एक दोस्त घर से बुलाकर ले गया और रात करीब नौ बजे दो अन्य दोस्तों के साथ सुमित को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। सुमित की हालत गंभीर थी। उसने बताया कि उसे दोस्तों ने कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और फिर मारपीट की। हालत गंभीर देखते हुए वह बेटे को समालखा स्थित सामान्य अस्पताल लेकर जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पिता ने आरोप लगाया कि तीनों दोस्तों ने धोखे से उसके बेटे सुमित को शराब पिलाई और उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।
किशोर के पिता अतर सिंह ने बताया कि हिमांशु के परिवार वालों से करीब 14 साल पहले विवाद हुआ था। उस वक्त विवाद बहुत गहराया था। इस विवाद के बाद से उनके संबंध बिल्कुल खत्म हो गए थे। इसी रंजिश में उसके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटा था सुमित, भाई गोवा में करता है पढ़ाई पिता ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। इनमें सुमित सबसे छोटा था। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ा बेटा अमित (21) गोवा में पढ़ाई कर रहा है। 19 वर्षीय मंझली बेटी नेहा पानीपत में पढ़ती है। सुमित 11वीं कक्षा का छात्र था।
वर्जन
पिता के बयान पर नामजद तीन दोस्तों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- प्रहलाद सिंह, बापौली थाना प्रभारी