फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Friend stabbed to death with a bottle, accused caught

Panipat News: बोतल घोंप दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Friend stabbed to death with a bottle, accused caught
इसराना। बलाना गांव के मोड़ पर दोस्त ने साथी ठेकेदार की गर्दन में शराब की बोतल घोंप कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इससे पहले आरोपी दोस्त अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसे निजी अस्पताल भी खुद लेकर गया था। जब अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया तो वह सभी उसे छोड़कर फरार हो गए। दोनों के बीच कारपेट के ठेके को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रविवार को इसराना पुलिस थाना में हंगामा किया। पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले में एक आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी गांव निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसका भाई मोनू (32) फैक्ट्रियों में ठेके लेता था। अब उसका एनसी कॉलेज के पास शिवालिंक फैैक्ट्री में कारपेट का ठेका चल रहा था। इस ठेके में मोनू का पार्टनर उनके गांव का सुनील भी था। सुनील व मोनू का ठेके को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका था। मोनू का कहना था कि सुनील सही काम नहीं करता है। इसलिए उन्हें ठेके में खास लाभ नहीं होता। अब मोनू सुनील के साथ पार्टनरशिप खत्म करने दूसरे दोस्त बलिंद्र के साथ काम करना चाहता था। मोनू, सुनील, बलिंद्र व सौरभ शनिवार शाम सात बजे फैक्ट्री से काम करके घर के लिए निकले थे। वह पांचों बलाना गांव में शराब ठेके के पास रुके। यहां सभी ने शराब पी। शराब पीने के दौरान मोनू व सुनील का फिर झगड़ा हो गया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि सुनील ने शराब की कांच की बोतल तोड़कर मोनू की गर्दन में घोप दी। मोनू खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया। मोनू के गिरते ही सभी दोस्त डर गए। वह उसे अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर पानीपत में एक निजी अस्पताल में ले गए, यहां डॉक्टरों ने मोनू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घर का अकेला कमाने वाला था

मोनू की लगभग 11 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद वह आठ लड़कियों का पिता बना। एक लड़की की मौत हो गई थी। दो लड़कियों को चचेरे भाइयों ने गोद ले लिया। अब लगभग डेढ़ साल पहले उसको पुत्ररत्न की प्राप्ति हुई थी। मोनू पांच बेटियों व एक बेटे का पिता था और घर में कमाने वाला अकेला था।



वर्जन-
इसराना पुलिस थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। इनमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। दोनों का झगड़ा काम को लेकर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed