फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Friend and accomplices attack security guard with a knife

Panipat News: सुरक्षाकर्मी पर दोस्त ने साथियों संग किया चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Friend and accomplices attack security guard with a knife
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत के खोतपुरा स्थित एक कारखाने के सुरक्षाकर्मी विशाल पर उसके दोस्त गुल्लू और उसके साथियों ने चाकू से हमला कर दिया। यह घटना 19 जून की शाम को हुई, जिसके बाद सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

विशाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करनाल के कैरवाली गांव का निवासी है। उसकी पड़ोस के गांव कालरम निवासी गुल्लू से दोस्ती थी। 19 जून को गुल्लू विशाल के घर पहुंचा और किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुल्लू ने विशाल को घरौंडा में देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

उसी शाम करीब साढ़े सात बजे विशाल खोतपुरा स्थित कारखाने में अपनी ड्यूटी पर पहुंचा। कुछ देर बाद गुल्लू ने फोन पर विशाल का स्थान पूछा। इसके बाद वह अपने साथी साहिल, आयुष, जीता, हर्मन, मन्नत, दीक्षित और कुछ अज्ञात युवकों के साथ कारखाने पर पहुंच गया। वहां उन्होंने विशाल पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाने आए युवक पर भी हमला, पुलिस कर रही तलाश
हमले के दौरान एक अन्य युवक भानू विशाल को बचाने के लिए पहुंचा। हमलावरों ने भानू पर भी चाकू से वार किए। थाना प्रभारी गुलशन ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed