फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fridge explodes, shopkeeper narrowly escapes

Panipat News: धमाके के साथ फटा फ्रिज, दुकानदार बाल बाल बचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Fridge explodes, shopkeeper narrowly escapes
पानीपत। विकास नगर में एक दुकान में रखा पुराना फ्रिज अचानक धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज पूरे क्षेत्र में सुनाई दी। दुकान का सामान तक धमाके में बिखर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि घटना के वक्त दुकान में दुकानदार था लेकिन वह बाल बाल बच गया। आशंका लगाई जा रही है कि फ्रिज में गैस अधिक बनने से कंप्रेशर फटा है ।
विज्ञापन

विकास नगर निवासी सुरेंद्र ने बताया कि उसके भाई भूपेंद्र की विकास नगर में राधे राधे करियाना स्टोर के नाम से दुकान है। उनकी दुकान में लगभग 20 साल पुराना फ्रिज रखा हुआ है। रविवार सुबह आठ बजे फ्रिज में अचानक स्पार्किंग हुई और आग लग गई। उसका भाई भूपेंद्र आग बुझाने लगा तो धमाके के साथ फ्रिज फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि 500 मीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। दुकान का सामान बाहर बिखर गया। धमाके की आवाज सुनते ही लोग मौके पर पहुंचे और दुकानदार भूपेंद्र को अंदर से बाहर निकाला। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन



कंडेसर कॉइल्स सिकुड़ने से होता है ब्लास्ट-
फ्रिज मैकेनिक सीता राम ने बताया कि कंप्रेसर में एक पंप लगा होता है और एक मोटर लगी होती है। यह मोटर पंप के जरिए रेफ्रिजरेट गैस को कॉइल्स में भेजती है और जैसे ही ये गैस ठंडी होकर तरल पदार्थ में बदलती है अंदर रखी चीजें ठंडा करती है। फ्रिज का कंप्रेसर कितना सही है इसे फ्रिज की आवाज से पहचान सकते। अगर कंप्रेसर की एक समान आवाज आ रही है तो मतलब यह ठीक है लेकिन अगर कंप्रेसर जोर की आवाज कर रहा है या फिर उसमें से बिलकुल भी आवाज नहीं आ रही तो समझ लीजिए कुछ गड़बड़ है। कंप्रेसर जब रेफ्रिजरेंट को लगातार घुमाता है तो फ्रिज का पिछला भाग गर्म होने लगता है। जब ऐसा होता है तो कंडेसर कॉइल्स सिकुड़ने लगती हैं। इनके सिकुड़ने से गैस का रास्ते में बाधा पड़़ती है और यह बाहर नहीं निकल पाती। जैसे-जैसे ये कॉइल के अंदर इकट्ठा होने लगती है तो प्रेशर बढ़ने लगता है। एक सीमा के बाद यह प्रेशर खतरनाक विस्फोट का रूप ले लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed