फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fraudsters sitting abroad used to cheat by making local people their agents.

Panipat News: विदेश में बैठे ठग स्थानीय लोगों को एजेंट बनाकर करते थे धोखाधड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Fraudsters sitting abroad used to cheat by making local people their agents.
- कंपनी में टॉस्क देने के नाम पर ठगी के मामले की गोपनीय जांच शुरू
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ऑनलाइन कंपनी की ओर से मनाना गांव में की गई ऑनलाइन ठगी के मामले में नया खुलासा हुआ है। इसके तार विदेशों से जुड़ रहे हैं। अभी तक की जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे साइबर ठग स्थानीय लोगों को एजेंट बनाकर ठगी करते थे। उनके माध्यम से चैन जोड़ते थे। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्रकरण की गोपनीय जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी ने भी साइबर क्राइम थाने में शिकायत नहीं दी है।

समालखा क्षेत्र के मनाना गांव में करीब 150 लोगों से साइबर ठगी हुई है। ग्लोबल ट्रैवल कंपनी के माध्यम से प्रतिदिन पैसा कमाने का झांसा देकर लोगों को जोड़ा जाता था। समालखा में इसका ऑफिस भी खोला गया था। आरोपी ऑनलाइन एकाउंट खोलते थे और खाताधारक से 1800 रुपये से लेकर 16800 रुपये तक जमा कराए जाते थे। इसके बाद आए दिन उन्हें टॉस्क देकर 750 रुपये तक कमाने का झांसा देते थे। शुरूआत में कुछ लोगों को पैसे दिए भी गए थे। लेकिन बाद में जब लोग जुड़ते चले गए तो कंपनी भाग गई। मामला सामने आने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में पता चला साइबर ठगी का यह गिरोह विदेश से चल रहा था। जिसमें दो व्यक्ति ग्रुप में एडमिन के तौर पर जुड़े थे। हाल ही में उनका दिल्ली में एक कार्यक्रम भी होना था। पुलिस प्रकरण की गोपनीय जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी भी पीड़ित ने थाने में पहुंचकर इसकी शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन


साइबर क्राइम थाने में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद प्रकरण की जांच की जाएगी।
-अजय कुमार, प्रभारी साइबर क्राइम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed