फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fraud

700 सीमेंट के कट्टे लेकर चालक ट्रक समेत फरार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
fraud
7एक ट्रक चालक ट्रक में लोड लगभग तीन लाख रुपये की सीमेंट व ट्रक को लेकर फरार हो गया। तीन दिन बाद भी ट्रक चालक का अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। ट्रक चालक ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया है। इससे परेशान होकर ट्रक के मालिक ने मॉडल टाउन थाना पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्रवण गांव धनाना, जिला सोनीपत ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वो एक ट्रक का मालिक है। वो ट्रक में लोडिंग का काम करता है। उसके ट्रक पर चालक कर्मजीत पुत्र कश्मीर सिंह निवासी गांव मंडी जिला कपुरथला, पंजाब है। तीन फरवरी को उसके ट्रक में 700 सीमेंट बैग लोड़ हुआ था। चालक कर्मजीत सीमेंट को झाड़ली से पानीपत लेकर आया, यहां पर आरटीए ने चालान कर दिया। चालक कर्मजीत ने उसके पास फोन कर इसकी सूचना दी। चालक ने ट्रक को ईश्वर धर्मकांटा के पास खड़ा कर दिया था। उसने आरटीए में चालान भरकर चालक कर्मजीत को इसकी रसीद दे दी। उसने कर्मजीत को आसन कलां गांव में सीमेंट उतारने को कहा। कर्मजीत उसकी 700 बैग सीमेंट लेकर ट्रक समेत फरार हो गया। सीमेंट की कीमत लगभग तीन लाख रुपये थी। उसकी पुलिस से मांग है कि चालक कर्मजीत की तलाश की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed