{"_id":"6afa2a2e6324e9546f082a14","slug":"fraud-of-rs-1250-lakh-under-the-pretext-of-selling-a-house-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167666-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मकान बेचने के नाम पर 12.50 लाख की धोखाधड़ी, इकरारनामे के बाद दूसरे को बेची संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मकान बेचने के नाम पर 12.50 लाख की धोखाधड़ी, इकरारनामे के बाद दूसरे को बेची संपत्ति
विज्ञापन
पानीपत। संत नगर क्षेत्र में मकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 12.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोपी ने इकरारनामा करने के बाद तय समय पर रजिस्ट्री नहीं कराई और बाद में कागजात ठीक करवाने का झांसा देकर उक्त संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति के नाम बेच दी। पैसे वापस मांगने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मैसर्स वीडी फूड्स के पार्टनर सुनील मित्तल ने बताया कि वर्ष 2022 में न्यू प्रकाश नगर निवासी कंवरपाल ने उनको संत नगर में करीब 292 वर्ग गज जमीन और मकान का मालिक बताकर सौदा तय किया था। उनको विश्वास दिलाया था कि संपत्ति पर किसी प्रकार का विवाद नहीं है। उन्होंने 20 मई 2022 को 12.50 लाख रुपये बयाना राशि देकर मकान का इकरारनामा करा लिया था। समझौते के अनुसार 19 अगस्त 2022 को सेल डीड होनी थी।
सेल डीड कराने के समय कंवरपाल आनाकानी करने लगा। उसने कागजात में खसरा नंबर गलत और रकबा निगम से बाहर होने की बात कही। वह कागज ठीक कराने का आश्वासन देता रहा। उनको मई महीने में पूरे मामले का पता चल गया। कंवरपाल ने धोखेबाजी करते हुए मकान ऊंचे दामों पर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है और उसके नाम सेल डीड भी करा दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कंवरपाल से अपने पैसे ब्याज समेत वापस मांगे तो वह मारपीट व झगड़ा करने लगा। उनके पैसे लौटाने से मना कर दिया और कानूनी कार्रवाई करने पर किसी मामले में फंसाने की धमकी दी। सेक्टर-13-17 थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।