{"_id":"64d6974b9d2126e84f0bebfb","slug":"fraud-of-18-lakhs-in-the-name-of-sending-to-canada-panipat-news-c-244-1-sknl1015-4061-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कनाडा भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
पानीपत। विकास नगर में दो जानकारों को कनाडा भेजने के नाम पर एक कबूतरबाज ने 18 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोप है कि पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर उसने गृहमंत्री से गुहार लगाई। गृहमंत्री के निर्देश पर सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विकास नगर निवासी प्रवीन कुमार ने बताया कि पंकज कुमार उसका पड़ोसी है। वह खुद को कनाडा का नागरिक बताता है। वह कहता है कि वह वकील है और बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है। पंकज ने कहा कि वह अपने बच्चे, जानकार या रिश्तेदार को विदेश भेजना चाहता है तो भेज सकता है। उसने अपने जानकार सचिन व अंकित को विदेश भिजवाने की बात कही। कुछ समय बाद पंकज ने सचिन का प्रस्ताव भेजा। उसने 11 लाख रुपये की मांग की। सचिन और अंकित को कनाडा भेजने के लिए 18 लाख रुपये दिए। इसके बाद अंकित का प्रस्ताव पत्र भेजा। उन्होंने पत्र को चेक कराया तो वह फर्जी मिला। आरोपी ने धोखाधड़ी से रुपये हड़प लिए। उन्होंने रुपये मांगे तो उसने पहले आनाकानी की, फिर बाद में रुपये देने से इनकार कर दिया।
पीड़ित ने बताया कि उसने मामले की शिकायत 12 जून 2023 को सेक्टर 29 थाने की पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज का दरवाजा खटखटाया। अब गृहमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि आरोपी का सलारजंग गेट पर भी कार्यालय है। वह इसी तरह लोगों को अपनी जाल में फंसाकर ठगी करता है। उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि आरोपी अब विदेश भागने की फिराक में है। उनकी पुलिस से अपील है कि वह आरोपी का पासपोर्ट जब्त करे।
शिकायत पर धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही जांच में शामिल किया जाएगा। इसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना