फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   fraud 48 thousend rupee to update KYC

पेटीएम केवाइसी अपडेट करने के नाम पर ठगे 48 हजार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
fraud 48 thousend rupee to update KYC
एक साइबर ठग ने जय माता एन्क्लेव निवासी एक युवक के साथ पेटीएम की केवाइसी अपडेट करने के नाम पर करीब 48 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने बैंक में फोन कर खाता ब्लॉक कराया और आरोपी के खिलाफ कृष्णपुरा चौकी में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मनबीर सिंह पुत्र जयपाल निवासी जय माता एन्क्लेव, शिव नगर ने बताया कि चार फरवरी को सुबह साढे़ दस बजे उसके पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पेटीएम की केवाइसी अपडेट करने का झांसा देकर पेटीएम खाते में उससे पहले पांच रुपये डलवाए। बाद में दो ट्रांजेक्शन कर यस बैंक के खाते से दो बार में 23950 व 23957 रुपये निकाल लिए । इसके बाद उसने बैंक में फोन कर खाते को ब्लाक कराया और थाने में शिकायत दी। लॉकडाउन व कोरोना वायरस के चलते शिकायत दर्ज होने की प्रक्रिया में देरी की वजह से रिपोर्ट दर्ज होने में देरी हुई। शिकायत देने के अगले दिन भी आरोपियों ने दोबारा फोन किया और दूसरे खाते से संबंधित जानकारी मांगी और झांसा दिया कि वह खाते से निकाल हुई कुल 47907 रुपयों को वापस ट्रांसफर कर देंगे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed