फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fourth merit list will be released in ITI on 30th

Panipat News: आईटीआई में 30 को जारी होगी चौथी मेधा सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Fourth merit list will be released in ITI on 30th
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तीन चरणों की काउंसलिंग व दाखिला प्रक्रिया मंगलवार को संपन्न हो चुकी है। वहीं, बुधवार को रिक्त सीटों की सूची जारी की गई थी। अब 30 जुुलाई को चौथी मेधा सूची जारी की जाएगी। पहली तीन मेधा सूची के अनुुसार प्रदेश की 179 आईटीआई में 28808 अभ्यर्थी दाखिला ले चुुके हैं जोे कुल 84765 आवेदन का करीब 34 फीसदी और पूर्ण हो चुके 71239 आवेदन का 40.45 फीसदी है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 25819 अभ्यर्थियों जबकि निजी आईटीआई संस्थानों में 4989 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 425 अभ्यर्थी दाखिला ले चुुके हैं जो कुुल सीटों का करीब फीसदी है। राजकीय आईटीआई में अभी 487 सीटें रिक्त हैं।
विज्ञापन


चौथी सूची 30 जुलाई को जारी होगी। चौथे चरण में अभ्यर्थी 30 जुलाई से 06 अगस्त तक फीस जमा करवा दाखिला सुुनिश्चित कर सकेंगे। आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। विद्यार्थी इलेक्टि्रशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युुवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, मशीनिस्ट जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि आईटीआई में दाखिला लेने से उनमें कौशल का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।
विज्ञापन



तीसरे चरण में 6863 अभ्यर्थियों ने लिया है दाखिला

पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुुसार प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले चरण की काउंसलिंग में प्रदेश में 15084 आवेदकों, जबकि दूसरे चरण में 6862 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया था। वहीं, तीसरे चरण में 6863 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में पहले चरण में अलॉट सीटों पर 500 से अधिक विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। इसमें जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में कुुल 908 सीटों में से 204 सीटों पर दाखिला लिया था। दूसरे चरण में 217 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। दो चरणों में 421 अभ्यर्थियों का दाखिला हुआ था। तीसरे चरण में नाममात्र दाखिले हुुए हैं। प्रदेश में 379 आईटीआई में कुुल 84765 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






आईटीआई में चौथे चरण का शेड्यूल

चौथा चरण-

रिक्त सीटों की सूची जारी - 24 जुुलाई

मेरिट कम सीट अलॉटमेंट - 30 जुलाई

फिजिकल दस्तावेज सत्यापन - 30 जुलाई से 05 अगस्त।

फीस जमा - 30 जुलाई से 06 अगस्त।



वर्जन-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में तीन चरणों में दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। राजकीय आईटीआई में तीन चरणों में 425 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। चौथी मेधा सूची 30 जुलाई को जारी की जाएगी। संभावना है कि चौथे चरण में राजकीय आईटीआई में अधिकतर ट्रेडाें में सीटें पूरी होने की संभावना है।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed