{"_id":"66bbedd05036818e1901db34","slug":"fourth-accused-involved-in-liquor-smuggling-case-arrested-from-solan-panipat-news-c-244-1-pnp1001-122701-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: शराब तस्करी मामले में शामिल चौथा आरोपी सोलन से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: शराब तस्करी मामले में शामिल चौथा आरोपी सोलन से गिरफ्तार
विज्ञापन
पानपीत। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 970 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तस्करी मामले में संलिप्त चौथे आरोपी को सोमवार को दबिश देकर हिमाचल के सोलन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके ट्रक चालक सुबोध निवासी बहवलपुरगांव, वैशाली जिला , सचिन निवासी माडेईडीह गांव, वैशाली व तस्कर पिंटू निवासी माडेईडीह वैशाली, बिहार के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वाीकार की है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस टीम ने 25 जुलाई को चौटाला रोड से गोशाला की ओर जाने वाली सड़क पर अवैध शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा था। इस दौरान उन्होंने आरोपी ट्रक चालक सुबोध व सचिन को गिरफ्तार कर लिया था और ट्रक से 970 पेट्टी शराब बरामद की थी। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि वे शराब की पेटियों को हिमाचल के पौंटा साहिब से बिहार ले जा रहे थे। उन दोनों को बिहार के वैशाली निवासी पिंटू ने खाली ट्रक देकर इसमें अवैध शराब लाने के लिए हिमाचल के पौंटा साहिब भेजा था। इस काम के लिए पिंटू ने उनको 10-10 हजार रुपये दिए थे। पौंटा साहिब पहुंचने पर एक अन्य युवक उनसे खाली ट्रक ले गया था। युवक ट्रक में अवैध शराब भरकर दो दिन बाद उनको वही पर ट्रक देकर चला गया था। दो अगस्त को पुलिस ने आरोपी तस्कर पिंटू को बिहार के हाजीपुर से गिरफ्तार किया था।