फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fourth accused also arrested in murder of student Rishabh

Panipat News: छात्र ऋषभ की हत्या में चौथा आरोपी भी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused also arrested in murder of student Rishabh
पानीपत। पुलिस की सीआईए-टू टीम ने खटिक बस्ती में छात्र ऋषभ की धारदार हथियार से हत्या के मामले में चौथे आरोपी को शनिवार देर शाम सेक्टर 11-12 गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान समुनी अहमद निवासी खटीक बस्ती के रूप में की है।
विज्ञापन

इस मामले में अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। चारों आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक व एक चाकू बरामद किया। उनको रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि सीआईए टू पुलिस टीम ने बीते वीरवार को एनएफएल नाका के पास से ऋषभ की हत्या के आरोपी मोहम्मद फैसल निवासी जगजीवन राम कॉलोनी, सौरभ व सभीहुद्दीन उर्फ समीर निवासी खटीक बस्ती को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में तीनों आरोपियों ने खटीक बस्ती निवासी अपने साथी आरोपी सुमीन अहमद व अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर ऋषभ की कहासुनी के बाद लाठी, डंडों व चाकू से वार कर ऋषभ की हत्या करने की वारदात को अंजाम देने के बारे स्वीकारा।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था कि उनकी चार फरवरी की शाम खटीक बस्ती में तेज रफ्तार से बाइक चलाने को लेकर ऋषभ व उसके साथियों के साथ कहासुनी हुई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed