फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four teams engaged in the arrest of the extortionist

रंगदारी मांगने वाले की धरपकड़ में जुटी चार टीमें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Four teams engaged in the arrest of the extortionist
पानीपत। प्रेम अस्पताल के संचालक डॉ. पंकज से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और न देने पर जान से मारने की धमकी देने वाले कॉलर की तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं। एसपी शशांक कुमार सावन ने सीआईए वन, टू , थ्री व सदर थाना पुलिस की टीमों का गठन किया है। इन्हें जल्द कॉलर तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

साइबर सेल की टीमें नंबर को ट्रेस कर रह जानकारी जांच टीमों को दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है। गौरतलब है कि प्रेम इंस्टीट्यूट ऑफ साइसेंज के पीआरओ नमो नारायण पांडेय पुत्र पशु पतिनाथ पांडेय ने पुलिस को इस संबंध में शिकायत दी थी। उनका कहना था कि शनिवार सुबह 10:49 बजे वह अपने कार्यालय में थे। तभी कार्यालय के नंबर पर एक कॉल आई। कॉलर ने उसे कहा कि वह डॉ. पंकज का नंबर उन्हें दें या उनसे बात करवा दें। वो डॉ. पंकज से कहे कि उसके खाते में 50 लाख रुपये ट्रांसफर करवा दें। वह कॉल कर खाता नंबर बताएगा।
विज्ञापन

उसने उसे धमकी दी थी कि अगर पुलिस को इस बारे में बताया तो डॉक्टर के पूरे खानदान को मार देंगे। उसने उसे भी धमकी दी कि उसे पता है उसे बच्चे कहां पढ़ते हैं। उनको भी गोली मार दूंगा। उसके बाद उसने डॉ. पंकज की उस कॉलर से बात कराई। कॉलर ने डॉ. पंकज से फोन पर फिरौती मांगी न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed