फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four special buses will run to Haridwar on Ganga Dussehra

Panipat News: गंगा दशहरा पर हरिद्वार के लिए चलाएंगे चार स्पेशल बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
Four special buses will run to Haridwar on Ganga Dussehra
पानीपत। रोडवेज ने गंगा दशहरा पर हरिद्वार रूट पर चार स्पेशल बसों का संचालन शुरू कर दिया है। सिवाह गांव स्थित नए डिपो से ये स्पेशल बसें रवाना हो रही हैं। इसके साथ पानीपत डिपो से हरिद्वार जाने वाली बसों की संख्या 10 पहुंच गई है। प्रदेश के बाकी डिपो से 30 बसें जाती हैं। इस हिसाब से पानीपत डिपो से होकर 40 बसें प्रतिदिन हरिद्वार जा रही हैं। चालक व परिचालक को यात्रियों खासकर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डिपो महाप्रबंधक कुलदीप जांगडा ने शनिवार को सिवाह गांव स्थित रोडवेज डिपो स्थित अपने कार्यालय में ट्रैफिक ब्रांच समेत अन्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने गंगा दशहरा पर हरिद्वार और यमुना स्नान की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा पर हर वर्ग के पुरुष, महिला व बच्चे हरिद्वार स्नान करने जाते हैं। इस बार गर्मियों की छुट्टियों में लोग परिवार संग गंगा स्नान या अन्य स्थानों पर घूमने जा रहे हैं। 16 जून को गंगा दशहरा है। इस दिन गंगा या पवित्र नदी में स्नान करना विशेष फलदायी होता है। रोडवेज ने श्रद्धालुओं को सकुशल भेजने और लाने के लिए अतिरिक्त बसों को शुरू किया है। इसके अलावा आधा दर्जन बसों को तैयार किया गया है। इन बसों को यात्रियों की मांग अनुसार चलाया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

पानीपत डिपो प्रदेशभर के हरिद्वार जाने वाले यात्रियों व श्रद्धालुओं का जंक्शन माना जाता है। प्रदेशभर के यात्री अपने-अपने डिपो की बसों में पानीपत पहुंचते हैं। प्रदेश के अन्य डिपो की 30 बसें पानीपत से होकर हरिद्वार जाती हैं। पानीपत डिपो से सामान्य दिनों में छह बसें हरिद्वार जाती हैं। पानीपत डिपो से सुबह पांच बजे पहली बस हरिद्वार जाती है। शाम को आठ बजे अंतिम बस जाती है। रोडवेज अतिरिक्त बसों की मांग बढ़ने पर लोकल रूट की बसों को हरिद्वार रूट पर लगाएगा। यहां रविवार को छुट्टी के चलते बसों की मांग सामान्य दिनों की अपेक्षा कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन :
रोडवेज डिपो से सामान्य छह बसें हरिद्वार जाती हैं। अब गंगा दशहरा को देखते हुए चार अतिरिक्त बसें लगाई हैं। रोडवेज यात्रियों की संख्या बढ़ने पर उनकी मांग अनुसार बस रवाना करेगा। चालक व परिचालकों को इसकी हिदायत दे दी है।

कुलदीप जांगड़ा, जीएम, रोडवेज डिपो पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed