फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four sisters' only brother's foot slipped on the banks of the canal, died due to drowning

चार बहनों का इकलौते भाई का नहर किनारे फिसला पैर, डूबने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Four sisters' only brother's foot slipped on the banks of the canal, died due to drowning
गांव बिंझौल के पास यमुना पश्चिमी लिंक नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक पैर फिसलने से नहर में गिरा था। उसका शव सोनीपत के सरढ़ाना गांव के पास मिला है। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया और सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की सभी एंगल से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खटीक बस्ती का रहने वाला 20 वर्षीय अजित पुत्र हरिकृष्ण मॉडल टाउन में निजी अस्पताल में मेडिकल स्टोर पर काम करता था। वो डी फार्मा की पढ़ाई भी कर रहा था। अजित चार बहनों का इकलौता भाई था और उस पर परिवार की जिम्मेदारी थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। अजित के ममेरे भाई गौरव ने बताया कि अजित हर रोज बिंझौल नहर में व्यायाम के लिए जाता था। रविवार सुबह पांच बजे वो व्यायाम के लिए घर से निकला था। जब आठ बजे तक वो घर नहीं लौटा तो वो बिंझौल नहर पर गए।
विज्ञापन

वहां पर लोगों की भीड़ जमा थी। लोगों ने बताया कि एक युवक पैर फिसलकर नहर में गिर गया। इसकी सूचना मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी गई। पुलिस व गोताखोरों की मदद से परिजनों ने नहर की खाक छानी। मंगलवार सुबह अजित का शव नहर से बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed