फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four projects will be built including working women and labor hostel.

Panipat News: वर्किंग वूमन और लेबर हाॅस्टल समेत बनेंगे चार प्रोजेक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Four projects will be built including working women and labor hostel.
पानीपत। औद्योगिक नगरी में वर्किंग वूमन होस्टल और लेबर हॉस्टल बनाए जाएंगे। इनके साथ ओल्ड एज होम और लड़कों व लड़कियों का अनाथालय बनाया जाएगा। नगर निगम ने पुराने कोर्ट भवन में इनको प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

इनको लेकर दो प्रस्ताव बनाकर निदेशालय में भेजा गया है। इन प्रोजेक्ट का करीब 98 करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव बनाकर शहरी स्थानीय निकाय के निदेशक को भेजा है। वहीं दूसरा प्रस्ताव पुराना कोर्ट की जमीन लेने को लेकर एचएसआईआईडीसी को पत्र लिखा है। पानीपत में करीब 25 हजार छोटे और बड़े उद्योग हैं। यहां लेबर हॉस्टल और वर्किंग वूमन हॉस्टल की जरूरत है। वर्किंग वूमन हॉस्टल पानीपत में दूसरे शहर व प्रदेश से आने वाली महिलाओं के लिए होगा। वे यहां अपनी नौकरी करने के बाद आसानी से रह सकेंगी। अब तक उनको पीजी या फिर बाहर कमरा किराये पर लेकर रहना पड़ता है। शहरी विधायक प्रमोद विज ने अपने पहले प्लान में मुख्यमंत्री के सामने रखी थी। मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की थी। नगर निगम ने इनको लेकर प्रस्ताव बनाया।
विज्ञापन

ओल्ड एज होम और अनाथालय भी होगा ः पश्चिमी सभ्यता के लगातार हावी होने पर ओल्ड एज होम समय की जरूरत बन गई है। नगर निगम द्वारा सनौली रोड स्थित पुरानी सब्जी मंडी में ओल्ड एज होम बनाया गया है। नगर निगम ने नए ओल्ड एज होम में आधुनिक सुविधाओं को शामिल किया गया है। यह पुराना कोर्ट में बनाना प्रस्तावित है। इसके अलावा यहां लड़कों व लड़कियों के लिए अलग-अलग अनाथालय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएसआईआईडीसी से एनओसी मांगी ः नगर निगम ने एचएसआईआईडीसी से पुराना कोर्ट की जमीन को लेकर एनओसी की मांग की है। इसके बाद ही निगम इनका टेंडर लगाएगा। जानकारों की माने तो एनओसी की फाइल शहरी स्थानीय निकाय विभाग से मंजूरी के बाद उच्चाधिकारियों के पास विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed