{"_id":"d32771976b9b023a4eff5889c6fb9e8a","slug":"four-policemen-injured-in-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में पुलिसकर्मी सहित चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में पुलिसकर्मी सहित चार घायल
अमर उजाला, पानीपत
Updated Sun, 09 Feb 2014 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा। जीटी रोड पर अलग-अलग सड़क हादसों में हरियाणा पुलिसकर्मी समेत चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलोें को अस्पताल में भरती कराया है।
जेएमआईसी में तैनात पुलिस कांस्टेबल बिजेंद्र सिंह अपनी स्कूटी पर सवार होकर गन्नौर जा रहा कि रास्ते में गांव पट्टी कल्याणा के पास टाटा सूमो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में बिजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजेंद्र पानीपत के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। थाना समालखा पुलिस ने सूमो और स्कूटी को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी ओर पट्टी कल्याणा के आश्रम के पास कार और बाइक की टक्कर में रूघुराज निवासी करनाल घायल हो गया। जबकि सडक हादसे में सुभाष निवासी नारंग नगर दिल्ली, रामनिवास और सुनील कुमार निवासी प्रीतमपुरा दिल्ली घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया।