{"_id":"68af622886d54dca3a07b52b","slug":"four-players-selected-for-south-asian-games-panipat-news-c-244-1-sknl1016-142690-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दक्षिण एशियाई खेलों में चार खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दक्षिण एशियाई खेलों में चार खिलाड़ियों का चयन
Thu, 28 Aug 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। 38वीं नेशनल टग ऑफ वार खेल प्रतियोगिता में टग ऑफ वार फेडरेशन के चार खिलाड़ियों ने कांस्य पदक जीतकर दक्षिण एशियाई खेलों में स्थान पक्का कर लिया है। कोच संदीप कुमार ने बताया कि 38वीं नेशनल टग ऑफ वार खेल प्रतियोगिता 22 से 26 अगस्त को महाराष्ट्र संपन्न हुई। यह प्रतियोगिता टग ऑफ वार फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित हुई। प्रतियोगिता में सीनियर खिलाड़ियों ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंदर-19 वर्ग के चार खिलाड़ियों अरमान पवार, निशांत, अर्श शैफी और प्रणव गोस्वामी का टॉप-5 और सीनियर खिलाड़ियों का दक्षिण एशियन खेल टग ऑफ वार गेम्स का टिकट पक्का किया। दक्षिण एशियन खेलों का प्रशिक्षण शिविर अगले महीने केरल में होगा। दक्षिण एशियन खेल मलेशिया में आयोजित होगे। हरियाणा बिजली निगम से सचिव प्रदीप कुमार के नेतृत्व में यह टीम खेलने गई।