फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four players selected for National Baseball Championship

Panipat News: नेशनल बेसबॉल स्पर्धा के लिए चार खिलाड़ियों का चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Four players selected for National Baseball Championship
विद्यालय में ​​खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य महावीर व अन्य। संस्थान - फोटो : samvad
मतलौडा। शेरा गांव स्थित गीता स्कूल के चार खिलाड़ियों का प्रदेश स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

उनके चयन पर स्कूल के िशक्षकों और विद्यार्थियों ने खुशी जताई है। विद्यालय में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
छह मई से रोहतक के गिरावड़ गांव में हुई दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में गीता स्कूल के विद्यार्थियों ने कांस्य पदक जीता, साथ ही आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली बेसबॉल प्रतियोगिता के लिए स्कूल के चार खिलाड़ियों का चयन भी हुआ है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य महावीर शर्मा ने बताया कि रोहतक में आयोजित 31वीं हरियाणा सब जूनियर राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता में गीता स्कूल के चार खिलाड़ियोंं का बेहतर प्रदर्शन करने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उन्होंने बताया कि आगामी राष्ट्रीय स्तरीय बेसबॉल प्रतियोगिता ओडिशा, भुवनेश्वर में 23 से 27 मई के बीच आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ी निशा, आरोही, हर्षिता व नैंसी का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed