फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four people duped 28 businessmen of Rs 1.07 crore by purchasing finished goods.

Panipat News: तैयार माल खरीदकर चार लोगों ने 28 कारोबारियों से ठगेे 1.07 करोड़ रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Four people duped 28 businessmen of Rs 1.07 crore by purchasing finished goods.
थाना तहसील कैंप में पहुंचे कारोबारी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के 28 कारोबारियों ने चार लोगों पर माल लेकर 1.07 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि चारों ने दो नामों से फर्म बना रखी है और सेक्टर-29 में उनका कार्यालय है।
जहां पर वह हैंडलूम व अन्य उत्पाद तैयार करने वाले कारोबारियों से तैयार माल लेते हैं और भुगतान के नाम पर चेक दे देते हैं। बुधवार को कारोबारी पहले तहसील कैंप थाने पर पहुंचे और इसके बाद एसपी को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को बड़ी संख्या में कारोबारी तहसील कैंप थाने पर पहुंचे। कारोबारी आयुष कपूर ने बताया कि दीपक कपूर, प्रीत सिंह, राज रत्तन और राहुल कुमार ने दो अलग-अलग नाम से फर्म बना रखी हैं। वह दो साल से सेक्टर-29 में कार्यालय बनाकर व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों के 28 कारोबारियों ने व्यापार के नाम से करीब एक करोड़ सात लाख रुपये का माल उठाया। भुगतान के नाम पर सभी को चेक दिए। चेक मिलने के बाद व्यापारियों ने जब चेक को बैंकों में लगाए तो सभी चेक बाउंस हो गए। आयुष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक आरोपी को तहसील कैंप थाने में बुलाया है। जब वह थाने पर पहुंचे तो थाना तहसील कैंप प्रभारी ने उनकी शिकायत नहीं ली। इसके बाद वह सभी एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और शिकायत दी। उन्होंने मांग की है कि चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed