फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four operators and two drivers of Panipat Roadways suspended

पानीपत: रोडवेज के चार परिचालक और दो चालक निलंबित, पुराने टिकट रखने, तय रूट से इतर बस चलाने, खाली बसें लाने और गबन के आरोप

Tue, 11 Jan 2022 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 11 Jan 2022 01:54 AM IST
सार

पुराने टिकट रखने, तय रूट से इतर बस चलाने, खाली बसें लाने और गबन के आरोप है। डिपो के महाप्रबंधक ने कार्याभार संभालते ही यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Four operators and two drivers of Panipat Roadways suspended
प्रतीकात्मक तस्वीर (रोडवेज बस) - फोटो : file photo

विस्तार

हरियाणा राेडवेज की पानीपत डिपो के चार परिचालकों और दो चालकों को सोमवार को निलंबित कर दिया गया। डिपो के महाप्रबंधक ने कार्यभार संभालते ही यह कार्रवाई की है। तीन दिन पहले ही उन्होंने पानीपत डिपो में पद ग्रहण किया था। निलंबित परिचालकों और चालकों पर पुरानी टिकट रखने, तय रूट से इतर बस चलाने, खाली बसें लाने, लंबी छुट्टी पर रहने और गबन के आरोप हैं।

विज्ञापन


निलंबित होने वालों में पानीपत डिपो के चालक जोगिंद्र और राकेश कुमार के साथ परिचालक वीरेंद्र कुमार, रिंकू, कृष्ण कुमार और संजय शामिल हैं। चालक जोगिंद्र डिपो की ओर से निर्धारित रूट हटकर हटकर अन्य पर बस चला रहा था। परिचालक संजय पर गबन का आरोप है। बसों के संचालन के दौरान काटे गए कुल टिकट की पूरी रकम को डिपो में नहीं जमा कराने का भी आरोप है।
विज्ञापन


परिचालक रिंकू लंबे समय से छुट्टी पर था और डिपो में इसकी संबंध में कोई जानकारी भी नहीं दी गई थी। इस पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। परिचालक कृष्ण कुमार के पास से 760 रुपये की पुरानी टिकट बरामद होने पर कार्रवाई हुई। नियमानुसार रोडवेज की ओर से जारी वर्तमान टिकट ही यात्रियों को दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार से खाली बस लेकर आए तो हुई कार्रवाई

चालक राकेश कुमार और परिचालक वीरेंद्र कुमार हरिद्वार रूट पर बस लेकर जाते हैं। यह दोनों पानीपत से तो हरिद्वार सवारी लेकर गए थे, लेकिन लौटते वक्त हरिद्वार से बस खाली लेकर आए। इससे रोडवेज को राजस्व का नुकसान हुआ। इस पर इन दोनों को निलंबित किया गया। डिपो महाप्रबंधक ने शामली में डिपो की बसों की चेकिंग की, जहां पर चालक और परिचालक बस को खाली लेकर आते पकड़े गए।

किलोमीटर स्कीम और आय बढ़ाने के लिए जारी किया नोटिस

नियमानुसार काम नहीं कर लापरवाही बरतने पर चालक और परिचालकों पर कार्रवाई की गई है। इन्हें निलंबित किया गया है। इसके साथ ही सभी चालकों एवं परिचालकों को बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत चलाने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही आय बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। कोई भी कार्य में लापरवाही बरतेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप जांगड़ा, जीएम, पानीपत डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed