फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four more minors arrested in the murder of two teenagers

Panipat News: दो किशाेरों की हत्या में चार और नाबालिग काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Four more minors arrested in the murder of two teenagers
कैथल। बरटा गांव में दो किशाेरों की हत्या करने के मामले में चार नाबालिग काबू कर लिए गए हैं। जबकि सात नाबालिग आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय बीर भान की ओर से नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। लड़कियों से छेड़छाड़ की रंजिश में नाबालिगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी बताया कि बरटा निवासी रोहताश की शिकायत के अनुसार उसका 15 वर्षीय बेटा प्रिंस व उसके चाचा का लड़का अरमान दोनों दोस्त थे।
उनके गांव के ही दो युवक करीब चार दिन पहले उनके घर आए व कहने लगे की प्रिंस व अरमान उनकी बहनों के साथ छेड़खानी करते हैं। इनको समझा देना, वरना अंजाम बुरा होगा। 18 मई की शाम करीब छह बजे प्रिंस व अरमान दोनों घर से बाहर घूमने के लिए गए थे। इसके बाद घर वापस नहीं आए।
विज्ञापन

19 मई की सुबह धनौरी ड्रेन के पास प्रिंस व अरमान का शव मिला। जिनके सिर व अन्य जगह पर तेजधार हथियारों की चोट के निशान थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। चारों नाबालिग 15 से 16 वर्ष उम्र के हैं। चारों नाबालिग उक्त वारदात को अंजाम देने में शामिल थे, उपरोक्त मामले में पहले ही सात नाबालिगों को निरुद्ध किया जा चुका हैं। लड़कियों से छेड़छाड़ की रंजिश में नाबालिगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सभी नाबालिगों को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed