फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   four months fir lodged against councilor husband and his wife

रजिस्ट्री फर्जीवाड़ा : पार्षद पति और उनके पिता पर चार माह बाद एफआईआर दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
four months fir lodged against councilor husband and his wife
सनौली रोड पर लाखों रुपये कीमत की सरकारी जमीन हड़पने के आरोप में वार्ड नंबर-8 के पार्षद पति विजय सहगल और उनके पिता दौलत राम पर सोमवार को थाना शहर में एफआईआर दर्ज की गई। हालांकि इस फर्जीवाड़े की शिकायत खुद नायब तहसीलदार ने ही पुलिस को देकर कार्रवाई करने की बात कही थी, लेकिन पुलिस द्वारा बार-बार मामले की जांच का हवाला देकर इसे दबाने का प्रयास किया जाता रहा। इसके बाद अश्वनी नंबरदार ने उक्त मामले की शिकायत हाईकोर्ट में की और अर्जी लगाई। हाईकोर्ट ने जैसे ही पुलिस के इस मामले तलब किया, उसी समय पुलिस ने फटाफट मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दस धाराओं में किया मुकदमा दर्ज, लेकिन नहीं हो सकी गिरफ्तारी
हाईकोर्ट के संज्ञान में मामला आते ही पुलिस ने अपने बचाव को लेकर मजबूरी में अब मामला दर्ज करना पड़ा है। अब विजय सहगल और उनके पिता दौलत राम पर धारा 120 बी, 419, 420, 465, 467, 468, 471, 472, 473, 474 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन इसके बाद भी पुलिस द्वारा विजय सहगल व उनके पिता को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस की तरफ से पूरी स्पोर्ट मिलने के कारण ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन

किसी और की रजिस्ट्री दिखाकर कहीं और करा ली डीड
विजय सहगल और उनके पिता पर फर्जी तरीके से किसी ओर जगह की रजिस्ट्री को गलत तरीके से इस्तेमाल कर किसी ओर जगह की ट्रांसफर डीड करवाने का आरोप लगा है। जबकि जमीन असल में नगर निगम की बताई जा रही है, जोकि 25 गज की एक दुकान है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। ये डीड लॉकडाउन से बिल्कुल पहले हुई, जब नायब तहसीलदार को इसका पता चला तो उन्होंने थाना शहर पुलिस को उसी समय इसकी शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने इस मामले में पूरी ढील बरती और करीब चार माह तक इसपर मामला दर्ज ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सच की हुई जीत, भ्रष्टाचारियों को होनी चाहिए सजा: नंबरदार
इस बारे में शिकायतकर्ता व विपक्षी दल के नेता अश्वनी नंबरदार ने कहा विजय सहगल द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की सूचना सभी भाजपा नेताओं को थी, लेकिन सबने मामले पर चुप्पी साध ली। सांसद, विधायक, मेयर, पार्षद किसी ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कदम नहीं उठाया। उन्होंने जिला प्रशासन के सभी मौजूदा अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन सभी ने मामले को दबाने का प्रयास किया। धरने प्रदर्शन तक किए, लेकिन फिर भी सभी ने चुप्पी साधे रखी, क्योंकि सभी इस भ्रष्टाचारी को बचाने का प्रयास कर रहे थे। आखिर में हाईकोर्ट में मामला जाते हुए मामला तलब किया तो पुलिस ने रातों रात मामला दर्ज कर लिया है। आखिकाकर सच की ही जीत हुई है।
अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
गौरतलब है कि पार्षद पति द्वारा फर्जीवाड़ा कर सरकारी जमीन हड़पने का ये प्रकरण अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। यह खबर एक अगस्त में अंक में प्रमुखता से प्रकाशित भी की गई थी। इसके बाद विपक्षी दलों ने भी इस फर्जीवाड़े के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन मामला टस से मस नहीं हुआ। इसके बाद युवा नेता शशि कपूर व उनकी टीम ने जिला प्रशासन का पूतला फूंका और सीएम को काले झंडे तक दिखाने की चेतावनी देकर विजय सहगल पर मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की, वहीं, अश्वनी नंबरदार ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका तक डाली, तब जाकर जिला पुलिस की नींद खुली और मामला दर्ज हो पाया।
वर्जन
इस बारे में थाना शहर के प्रभारी योगश ने बताया कि उक्त मामले में विजय सहगल व उनके पिता पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही पुलिस पूूरे मामले का खुलासा भी कर देगी। वहीं, इस प्रकरण में पार्षद पति विजय सहगल से बातचीत करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।उनकी ओर से पक्ष दिए जाने पर प्रकाशित किया जाएगा।

जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो सरकार का पूतला फूंकेंगे: कपूर
युवा नेता शशि कपूर ने कहा कि अभी तक तो सिर्फ हाईकोर्ट के दबाव के कारण ही पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन इस भ्रष्टाचारी पार्षद पति की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अभी भी पुलिस इसे बचाने का प्रयास कर रही है। अगर पुलिस ने जल्द ही पार्षद पति को गिरफ्तार नहीं किया तो वे सरकार का पूतला फूंकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed