{"_id":"68337c17806e0697380e2fd9","slug":"four-minors-arrested-for-murdering-two-teenagers-panipat-news-c-245-1-kht1001-132480-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दो किशारों की हत्या करने के मामले में चार नाबालिग काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दो किशारों की हत्या करने के मामले में चार नाबालिग काबू
विज्ञापन
कैथल। बरटा गांव में दो किशारों की हत्या करने के मामले में चार नाबालिग काबू कर लिए गए हैं। इस मामले में सात नाबालिग आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
डीएसपी मुख्यालय बीर भान की ओर से नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। डीएसपी बताया कि बरटा निवासी रोहताश की शिकायत के अनुसार उसका 15 वर्षीय बेटा प्रिंस व उसके चाचा का लड़का अरमान दोनों हमउम्र व दोस्त थे। उनके गांव के ही दो युवक 3-4 दिन पहले उनके घर आए तथा कहने लगे की दोनों उनकी बहनों के साथ छेड़खानी करते है। जिनको समझा देना, वरना अंजाम बुरा होगा। 18 मई की शाम करीब छह बजे उक्त दोनो घर से बाहर घूमने के लिए गए थे। जो घर वापस नहीं आए। 19 मई की सुबह धनौरी ड्रेन के पास प्रिंस व अरमान का शव मिला। जिनके सिर व अन्य जगह पर तेजधार हथियारों की चोट के निशान थे। शिकायत के आधार पर थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। चारों नाबालिग 15 से 16 वर्ष उम्र के है। चारों नाबालिग उक्त वारदात को अंजाम देने में शामिल थे, उपरोक्त मामले में पहले ही सात नाबालिगों को निरुद्ध किया जा चुका हैं। लड़कियों से छेड़छाड़ की रंजिशन में नाबालिगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सभी नाबालिगों को न्यायालय के आदेशानुसार बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -