फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four members of extortion gang caught

जबरन वसूली करने वाले गिरोह के चार सदस्य पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Four members of extortion gang caught
थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने ई-रिक्शा चालकों से जबरन वसूली करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को रामस्वरूप चौक से पकड़ा है। इन आरोपियों ने 10 सितंबर को कच्चा काबड़ी फाटक के पास ई रिक्शा चालक से अवैध वसूली की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से पर्ची बुक व वसूली गई राशि से 150 रुपये बरामद किए है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस वारदात का अभी एक आरोपी फरार है। रामस्वरूप चौक के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि 10 सितंबर को गंगाराम कॉलोनी निवासी श्यामलाल से कुछ युवकों ने अवैध वसूली की थी। ये युवक ई रिक्शा चालकों से 20-20 रुपये वसूल रहे थे। इसके बदले उन्हें एक पर्ची दे रहे थे। श्यामलाल ने इसका विरोध किया तो उससे जबरदस्ती पैसों की वसूली की थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में हरिनगर निवासी अमन पुत्र रणधीर, बिटटू पुत्र रमेश, विक्की पुत्र रोहताश व सैनी कॉलोनी निवासी कृष्ण पुत्र दयानंद को पकड़ा है। इनके एक साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed