{"_id":"662d9140c8eb04a6cb04d586","slug":"four-lakhs-were-cheated-from-a-girl-in-the-name-of-investment-panipat-news-c-244-1-pnp1003-117424-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: निवेश करने के नाम पर युवती से ठगे चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: निवेश करने के नाम पर युवती से ठगे चार लाख
विज्ञापन
पानीपत । रिफाइनरी टाउनशिप निवासी एक युवती से ठगों ने चार लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने एप के माध्यम से उनकी कंपनी में निवेश कर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया था। युवती ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिफाइनरी टाउनशिप निवासी विशाखा ने बताया कि उसके पास 29 मार्च को टेलीग्राम पर एक संदेश आया था। संदेश भेजने वाले ने अपना नाम विक्रम सेठी बताया। उसने उसे कहा कि वह ऐप के माध्यम से उनकी कंपनी को ज्वाइन कर सकती है। यहां वह खाता खुलवाकर निवेश कर सकती है। जिसमें अच्छा मुनाफा होगा। वह उनकी बातों में आ गई। उसने उनके कहे अनुसार चार लाख रुपये उनके खाते में भेज दिए। जब वह अपने पैसे वापस निकालने लगी तो उसके खाते को फ्रिज कर दिया। उसने विक्रम सेठी नाम के व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया तो उससे संपर्क नहीं हो पाया। उसके साथ इन्होंने विश्वास में लेकर ठगी कर ली।