फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four lakh stolen from woman's bank account

Panipat News: महिला के बैंक खाते से चार लाख चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Four lakh stolen from woman's bank account
पानीपत। चोरों ने ईदगाह कॉलोनी की महिला के खाते से चार लाख रुपये चोरी कर लिए। महिला का कहना है कि उसने किसी को भी अपने खाते की जानकारी नहीं दी थी। न ही उसने कभी खाते से पैसे निकलवाए। जब वह मंगलवार को पैसे निकलवाने गई तो उसे घटना का पता चला। अब महिला ने पुलिस ने शिकायत देकर वारदात के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ईदगाह कॉलोनी निवासी सोनिया ने बताया कि वो गृहिणी है। उसका बैंक खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मॉडल टाउन शाखा में है। उसके खाते में चार लाख रुपये जमा थे। अब उसको घरेलू कार्य के लिए पैसों की आवश्यकता थी। वह मंगलवार को खाते से पैसे निकलवाने गई थी। उसे कैशियर ने बताया कि उसके खाते में पर्याप्त रकम नहीं है। जांच करने पर उसके खाते से चार लाख रुपये चोरी मिले। उसने कभी खाते से पैसे नहीं निकलवाए थे। उसके खाते से किसी ने पैसे चोरी किए हैं। अब बैंक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाने की पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed