{"_id":"61bcf296b59c9c21f70f077a","slug":"four-crore-three-storey-commercial-building-will-be-ready-tender-issued-panipat-news-knl930980198","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार होगी चार करोड़ की तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयार होगी चार करोड़ की तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत, टेंडर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। वार्ड नंबर-10 में पुरानी सब्जी मंडी एरिया के पास पड़ी निगम की 1100 गज जमीन पर अब 4.2 करोड़ रुपये से एक भव्य व्यावसायिक इमारत का निर्माण होगा। इसमें शॉपिंग कांप्लेक्स में नीचे और ऊपर शोरूम बनाए जाएंगे। रैन बसेरे का भी निर्माण कराया जाएगा। इमारत के सामने कार और बाइक पार्किंग समेत हरियाली का भी इंतजाम रखने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम ने टेंडर लगा दिया है, जो नए साल 2022 में 8 जनवरी को खोला जाएगा।
इस भव्य इमारत की खास बात ये रहेगी कि इससे शहर की सुंदरता तो बढ़ेगी ही साथ लोगों को रोजगार मिलेगा और निगम की आय में भी बढ़ेगी। इसमें शहरवासियों की तमाम सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के सभी उपकरणों तक लगाए जाएंगे। इससे ये इमारत अपने आप में एक टूरिस्ट स्पॉट बन जाएगी। इसके लिए निगम ने दूसरी बार शहरी स्थानीय निकाय को प्रशासकीय अनुमति के लिए पत्राचार किया था, जो मंजूर हो गया था। जिसके बाद निगम ने अब इसका टेंडर लगाया है।
इस प्रोजेक्ट की ड्राइंग तक फाइनल हो चुकी है। अधिकारियों का मानना है कि इस निर्माण कार्य को महज 6 माह के भीतर पूरा करते हुए शहर को इस विकास कार्य से एक नई सौगत दी जाएगी।
विज्ञापन
1100 गज जमीन पर इस तीन मंजिला इमारत के धरातल व प्रथम तल पर 16 शोरूम बनाए जाएंगे। ये दो ओर से खुले होंगे। इनके ऊपर दूसरी मंजिल पर रैन बसेरा बनाया जाएगा। इसमें करीब 100 लोगों के साथ एक साथ रुकने की व्यवस्था की जाएगी। इनमें सभी मूलभूत शौचालय-लाइट-पानी- कंबल आदि सुविधाओं का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके ठीक सामने 24 कारों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा 200 से भी ज्यादा बाइकों के लिए पार्किंग होगी। इमारत के दोनों तरफ हरियाली के लिए जगह छोड़ी गई है। इस भव्य इमारत के निर्माण के बाद इसमें लाइट, हर मंजिल पर शौचालय, पीने का पानी, टावर लाइट, ग्रीन एरिया, समेत सीसीटीवी तक को लगाया जाएगा
कई साल की मेहनत लाई रंग- भाटिया
वार्ड पार्षद रविंद्र भाटिया ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए लगातार तीन साल मेहनत की है। निगम ने इसका टेंडर लगाया है, जो शहरवासियों के लिए एक सौगात होगी। इसके लिए 2019 से लगातार प्रयास किए जा रहे थे। कभी जमीन का सर्वे करवाया कभी इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानी डीपीआर मुख्यालय भिजवाई और अब इसका टेंडर लगवाया।
लगाया टेंडर जल्द शुरू होगा काम- एक्सईएन
वार्ड नंबर दस का ये प्रोजेक्ट शहर के लिए बेहद खास होगा। इसके लिए करीब चार करोड़ का टेंडर लगाया गया है। इस पर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। ये प्रोजेक्ट शहरवासियों और निगम के लिए एक बहुआयामी प्रोजेक्ट साबित होगा।
नवीन सहरावत, एक्सईएन, नगर निगम, पानीपत।