फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four children drowned in Yamuna River in Panipat

Panipat: यमुना में नहाने गए चार बच्चे डूबे, दो के शव मिले, गांव तामसाबाद के पास हुआ हादसा

Thu, 12 Oct 2023 01:44 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 01:44 PM IST
सार

पांच बच्चे मस्जिद में जमात में आए हुए थे। गुरुवार सुबह वे यमुना में नहाने गए थे और इसी दौरान पांचों डूब गए। इनमें से एक को सकुशल निकाला गया, वहीं एक का शव निकाल लिया गया है। गोताखोर बाकी तीनों की तलाश में लगे हैं।

विज्ञापन
Four children drowned in Yamuna River in Panipat
पानीपत में यमुना में डूबे चार बच्चे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

पानीपत में यमुना में तामसाबाद गांव के पास पांच जमाती बह गए। एक को स्थानीय व्यक्ति ने बाहर निकाल लिया। जबकि चार बह गए। इनमें से एक का शव हादसे के करीब एक घंटे बाद मिला। वहीं, दूसरा यमुना के कुंड में सैफ अली का भी शव मिला है। प्रशासन और पुलिस अधिकारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं।हादसा वीरवार सुबह करीब आठ बजे हुआ।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार यमुना से सटे तामशाबाद गांव स्थित मस्जिद में 10 अक्टूबर को जमात लगी थी। इसमें आसपास के गांवों के विभिन्न मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे आए हुए थे। वीरवार को जमात का अंतिम दिन था। जालपाड़ गांव निवासी वादिल, सैफ अली, समीर, अमीर और इनका एक अन्य साथी वीरवार सुबह ही यमुना में नहाने के लिए चले गए। बताया जा रहा है कि पांंचों 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं।
विज्ञापन


जैसे ही यमुना में नहाने के लिए उतरे तो पानी के तेज बहाव में बह गए। इस दौरान एक ग्रामीण ने बच्चों को डूबते देखा तो वह उनको बचान के लिए आगे आए। उन्होंने एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। उसने बाकी को भी निकालने का प्रयास किया, लेकिन उनको बचा नहीं पाया। चार बच्चे यमुना के तेज बहाव में बह गए। इसकी जानकारी लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सनौली थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस व प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू की। करीब घंटे बाद समीर (14) निवासी जालपाड़ गांव का शव बरामद कर लिया। बाकी तीनों की यमुना में तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समीर के परिजन शव देखकर बिलख पड़े 
समीर का शव देखकर परिजन बिलख पड़े। पिता मुस्तकीन ने बताया कि उन्होंने उनको जमात में भेजा था। वह वीरवार को बेटे के घर आने का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच सुबह ही उनको हादसे का पता चला। वहीं, समीर की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बाकी बच्चों के परिजन उनको यमुना में तलाश करने में जुटे रहे हैं। हर कोई अपने बच्चों के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed