{"_id":"68dacefdde6823f9ec062963","slug":"four-accused-including-a-female-youtuber-arrested-in-gang-rape-case-panipat-news-c-244-1-pnp1012-144702-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सामूहिक दुष्कर्म में महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सामूहिक दुष्कर्म में महिला यू-ट्यूबर सहित चार आरोपी गिरफ्तार
Mon, 29 Sep 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। महिला को कार में बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सदर थाना पुलिस ने महिला यू-ट्यूबर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार शाम को पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
शनिवार को चांदनी बाग थाना क्षेत्र की महिला ने सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना था कि वह 15-20 महिलाओं के साथ घास फूस व लकड़ियां लेने जंगल में जाती हैं। जहां पर किरण नाम की महिला अपने 20 से अधिक साथियों के साथ आती है। वह उनका वीडियो बनाकर धमकाती है। वीरवार को उनके पास तीन-चार युवक आए और उन्होंने कहा कि तुम्हें मैडम ने बुलाया है। जिसके बाद वह उनके साथ चली गई थी। आरोपी अमन, अश्वनी, संदीप ने उसे गाड़ी में बैठा लिया और बंधक बनाकर उसे रिफाइनरी के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
एक अन्य महिला ने भी आरोप लगाए थे कि उसे कार्यालय में बुलाकर दुष्कर्म किया गया था। सदर थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सोमवार देर शाम को सदर थाना पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। मंगलवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
एक महिला की शिकायत पर बंधक बनाने व सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को महिला समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अदालीत में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।