फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four accused arrested for stealing thread worth lakhs from factory

पानीपत: फैक्टरी से लाखों रुपये कीमत का धागा चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested for stealing thread worth lakhs from factory
पानीपत। सेक्टर-29 पार्ट-2 में डाई हाउस फैक्टरी से लाखों रुपये कीमत का धागा चोरी करने वाले चार आरोपियों को सीआईए-2 ने गिरफ्तार कर लिया है। चार में दो आरोपियों के कब्जे से चार हजार नकदी बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया है, जबकि दो आरोपियों को पूछताछ करने के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि 16 अगस्त को अनाज मंडी से दो आरोपी अंकित पुत्र रोहताश और दीपक पुत्र त्रिलोक निवासी दतौली सोनीपत को गिरफ्तार किया था। जिन्होंने पूछताछ में तीन अगस्त की रात गांव निवासी अपने साथी राकेश व निखिल के साथ मिलकर फैक्टरी से धागे के 34 बोरे और तीन मोबाइल चोरी करने की वारदात को अंजाम देने का खुलासा किया। आरोपी अंकित और दीपक को तीन दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया चोरी किया धागा राकेश ने अपने पास रखकर उन दोनों को चोरी के दो फोन और पांच-पांच हजार रुपये दिए थे। उन्होंने कुछ पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए और मोबाइल रास्ते में ही तोड़कर फेंक दिए थे। आरोपी अंकित और दीपक की निशानदेही पर शुक्रवार शाम आरोपी राकेश व निखिल को जीटी रोड सेक्टर 18 कट के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दो को जेल भेजा, दो रिमांड पर
आरोपी अंकित और दीपक के कब्जे से बचे चार हजार रुपये बरामद कर शनिवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी राकेश और निखिल से पूछताछ करने और चोरी किए धागे के बोरे बरामद करने के लिए दोनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला :
सेक्टर-29 में नलवा कॉलोनी निवासी राकेश ने बताया था कि उसने सेक्टर-29 पार्ट-2 में डाई हाउस लगाया हुआ है, जिसमें धागे की रंगाई का काम होता है। तीन अगस्त की शाम करीब नौ बजे वह फैक्टरी से घर चला गया था। लेबर फैक्टरी के अंदर ही सो रही थी। सुबह जानकारी मिली फैक्टरी में चोरी हो गई। जाकर देखा तो घागे के 34 बोरे और लेबर में काम करने वाले लड़कों के तीन मोबाइल और 2300 रुपये नहीं मिले। अज्ञात चोर रात के समय फैक्टरी में घुसकर उक्त धागे के बोरे, मोबाइल और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed