फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Foundation Level 1 exam schedule released

Panipat News: बुनियाद लेवल वन की परीक्षा का शेड्यूल जारी

Sun, 16 Nov 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 16 Nov 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Foundation Level 1 exam schedule released
रवींद्र नैन
विज्ञापन

पानीपत। मिशन बुनियाद और सुपर-100 (2026-28) के लिए शिक्षा विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। दोनों कार्यक्रमों को लेकर कैंपेन जागरूकता से लेकर पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा आयोजन और कक्षा की शुरूआत तक सभी जानकारी विद्यार्थियों, अभिभावकों व शिक्षकों के साथ साझा की गई है। चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से कोचिंग प्रदान की जा रही है। अब आगामी बैच के लिए चयन किया जाना है।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी निर्देशानुसार विद्यार्थियों के चयन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हो चुकी है। मिशन बुनियाद के लिए विद्यार्थी 16 दिसंबर जबकि सुपर-100 के लिए 09 फरवरी 2026 तक पंजीकरण करवा सकते हैं। बुनियाद लेवल-1 की परीक्षा 24 दिसंबर और सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए कक्षा आठवीं तथा 10वीं में पढ़ने वाले अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने के लिए विभाग की ओर से लिंक जारी किया गया है। वहीं, कार्यक्रम के व्यापक प्रचार एवं प्रसार करने के लिए पूरे हरियाणा में जागरूकता अभियान के तहत विद्यालय, खंड व जिला स्तर पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में आठवीं व 10वीं के टॉप-3 विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इन विद्यार्थियों के साथ प्रत्येक विद्यालय से एक टीजीटी शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल होना अनिवार्य है। जिले के पांच खंडों में सेमिनार होंगे। वहीं, खंड स्तर पर जागरूकता अभियान प्रदेश में 14 नवंबर तथा जिले में 21 नवंबर से समालखा खंड से शुरू होगा।
विज्ञापन




यह रहेगा परीक्षा का आधार

सुपर-100 कार्यक्रम के लिए वर्तमान में 10वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जो फरवरी-मार्च 2026 में 10वीं की परीक्षा देंगे। बुनियाद कार्यक्रम के लिए वर्तमान में आठवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी जो मार्च 2026 में आठवीं की परीक्षा देंगे। कार्यक्रम के लिए पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। 60 प्रतिशत से कम वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना ऐच्छिक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





जिले में खंड स्तरीय सेमिनार की समय-सारणी

तिथि स्थान



21 नवंबर समालखा
29 नवंबर इसराना



02 दिसंबर पानीपत

09 दिसंबर बापौली
12 दिसंबर मतलौडा


मिशन बुनियाद का यह है शेड्यूल

पंजीकरण शुरू - 13 नवंबर।
पंजीकरण बंद - 16 दिसंबर।
एडमिट कार्ड डाउनलोड- 17 दिसंबर।

लेवल-1 परीक्षा- 24 दिसंबर।
लेवल-1 परिणाम जारी - 20 जनवरी 2026

लेवल-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड- 20 जनवरी 2026 से।
लेवल-2 परीक्षा - 30 जनवरी।

लेवल-2 परीक्षा परिणाम जारी- 25 फरवरी।
लेवल-3 परीक्षा व ओरिएंटेशन कार्यक्रम - 03 अप्रैल।

लेवल-3 परीक्षा परिणाम- 05 मई।
काउंसलिंग व एडमिशन शुरू- 07 मई।

कक्षाएं शुरू- 15 मई।
सुपर-100 का यह रहेगा शेड्यूल-

पंजीकरण शुरू - 13 नवंबर।
खंड स्तरीय अभियान शुरू - 14 नवंबर।

पंजीकरण बंद - 09 फरवरी 2026

एडमिट कार्ड डाउनलोड- 06 फरवरी से।
लेवल-1 परीक्षा - 11 फरवरी।

लेवल-1 परीक्षा परिणाम- 15 मार्च।
लेवल-2 परीक्षा - 02 अप्रैल।

लेवल-2 परीक्षा परिणाम - 30 अप्रैल।
कक्षाएं शुरू - 05 मई।


वर्जन :
मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदेश में जागरूकता अभियान और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसका शेड्यूल जारी किया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हो चुकी है। शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे विद्यार्थियों की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा स्वरूप और तैयारी के तरीकों बारे विस्तार से जानकारी दें। कार्यक्रम से सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को आईआईटी और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद मिलेगी।

संदीप कुमार, नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed