फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   found 47 corona positive

47 मिले कोरोना पॉजिटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
found 47 corona positive
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शनिवार को सेक्टर 12 के आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से चार लोग एक ही परिवार से हैं। शनिवार को कोरोना के 47 नए केस आए हैं। इन सभी को स्वास्थ्य केंद्रों में आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 899 हो चुकी है। 448 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। अब जिले में एक्टिव केस 449 हो गए हैं। शनिवार को 14 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे हैं।
विज्ञापन

हर 100 सैंपल में पांच मिल रहे कोरोना रोगी-
पानीपत में अब हर 100 सैंपल में पांच कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। हर रोज औसतन 13 लोग कोरोना को हराकर घर लौट रहे हैं। अनलॉक होने के बाद जिले में कोरोना के 833 मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 20 दिन से हर रोज औसतन 38 मामले सामने आ रहे हैं। जिले में अब कोरोना के 899 मामले सामने आ चुके हैं। 448 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 449 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि एक युवती समेत 11 लोग अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। वीरवार को लोग कोरोना को 11 लोग हराकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन

- अनलॉक 2 में छूट मिलने के बाद अधिक बड़ा खतरा-
अनलॉक-2 में वाहनों की आवाजाही पर रोक हटने के बाद सड़कों पर वाहनों का हुजूम देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में वाहनों के सड़कों पर उतरने से जाम की समस्या खड़ी होने लगी है। दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कस्बे के बाजारों में रोजाना वाहनों के बेरोकटोक प्रवेश से जाम के हालात बन रहे हैं। वहीं लाल बत्ती चौक, संजय चौक, असंध रोड, रेलवे रोड, असंध नाका पुलिस चौकी के पास भी सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अब जाम हटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। शहर के सभी बाजारों में लोगों की भीड़ जुट रही है। काफी लोग मास्क का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिले में अनलॉक प्रथम में कोरोना के 899 मामले सामने आ चुके हैं। हर जगह जुट रही लोगों की भीड़ के कारण अब सामुहिक संक्रमण का अधिक खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों की माने तो ये स्थिति आने वाले समय में और अधिक गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये मिले नए रोगी- डॉ संतलाल वर्मा ने बताया शनिवार को जिला में 47 केस पॉजिटिव मिले हैं और 14 केस डिस्चार्ज किये गए हैं। पॉजिटिव केसों में सेक्टर 12 से 8, आठ मरला से 1,रिफाइनरी टाऊनशिप से 1,अशोक नगर से 1, मॉडल टाऊन से 3,संजय कॉलोनी से 1, विकास नगर से 11,इंदिरा कॉलोनी से 1,सीताराम कॉलोनी समालखा से 1, ज्योति नगर से 1, सुखदेवनगर से 1,सेक्टर 18 से 1,ईश्वरचंद कॉलोनी नांगलखेड़ी खेड़ी से 1, अंसल से 1,विराट नगर से 2, गांधी कॉलोनी से 2,सिवाह से 1,रमेश नगर से 1,छाजपुर से 2,आजाद नगर से 1, हलदाना गांव से 1, जाटल रोड से 1, ढोढपुर से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

शनिवार को 47 नए केस आए हैं, 14 डिस्चार्ज हुए हैं- डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड-19 के कुल 16732 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 15165 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शनिवार को भी इनमे से 352 सैंपल भेजे गए हैं। शनिवार को 338 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 672 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 899 केसों में 449 केस एक्टिव हो गए हैं, 448 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 11 मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed