फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former Sarpanch husband and brother-in-law attacked due to election rivalry, case registered against 10 people

Panipat News: चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच पति व देवर पर हमला, 10 लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch husband and brother-in-law attacked due to election rivalry, case registered against 10 people
सनौली। समालखा से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर के जन संपर्क अभियान के दौरान गांव छाजपुर कलां में दो पक्षों में हुई चुनावी कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि पूर्व सरपंच पति नरेंद्र व उसके भाई किरणपाल पर कुछ लोगों ने तलवार, रॉड व लाठी-डंडों से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने नरेंद्र व किरणपाल को पानीपत शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने शनिवार रात को गांव छाजपुर कलां के दो महिलाओं सहित 10 लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

सनौली खुर्द थाना पुलिस को दी शिकायत में छाजपुर कलां निवासी किरणपाल ने बताया कि 25 सितंबर को समालखा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर का उनके गांव में कार्यक्रम था। जहां कार्यक्रम में उसके भाई नरेंद्र की आदेश और अन्य लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। हालांकि कहासुनी का धर्म सिंह छौक्कर ने उस समय निपटारा करवा दिया था लेकिन 26 सितंबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने भाई नरेंद्र के साथ घर से चाचा के पास जा रहे थे। रास्ते में जब वे पुराने पंचायत घर चौक के पास पहुंचे तो, वहां पर दूसरे पक्ष के लोग पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। वहां पहुंचते ही उन दोनों भाइयों पर रॉड, डंडों व तलवार से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने बचाने के लिए मदद को लेकर शोर मचाया तो काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने अशोक, मोंटी, आदेश,सचिन, विनोद, हर्ष, रोहित, मोहित, सविता व कौशल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



वर्जन-
इस बारे में सनौली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार का कहना है कि किरणपाल निवासी गांव छाजपुर कलां की शिकायत पर दो महिलाओं सहित 10 लोगों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है । मामले की जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed