फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former MLAs Balbir Valmiki and Kanwar Singh Chhokkar were detained at the Haldana border.

Panipat News: पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि और कंवर सिंह छौक्कर को हल्दाना बॉर्डर पर हिरासत में लिया

Sat, 10 Oct 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 10 Oct 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
Former MLAs Balbir Valmiki and Kanwar Singh Chhokkar were detained at the Haldana border.
जीटी रोड हल्दाना बॉर्डर पर पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि व कांग्रेस नेता कंवर सिंह छौक्कर को डिटे
समालखा। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने समालखा के हल्दाना बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि और पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के भाई कंवर सिंह छौक्कर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोक दिया। इसके अलावा कंवर सिंह छौक्कर के आवास के बाहर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेस नेताओं में रोष देखा गया। कंवर सिंह छौक्कर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी वोट चोरी के गंभीर मुद्दे को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसी मांग के समर्थन में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर लोकतंत्र की आवाज को दबाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी और जनता की आवाज को दबाने वाली इस प्रकार की दमनकारी कार्रवाई को कांग्रेस कार्यकर्ता कतई सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में जनहित के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज पूरी मजबूती से उठाते रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed