{"_id":"69ff9d546a30f078ff0591f9","slug":"former-branch-manager-held-for-exchanging-pledged-jewellery-panipat-news-c-244-1-pnp1012-156919-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गिरवी रखे गहने बदलने के आरोप में पूर्व ब्रांच मैनेजर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गिरवी रखे गहने बदलने के आरोप में पूर्व ब्रांच मैनेजर काबू
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-3 की टीम ने शुक्रवार शाम सिवाह बस स्टैंड के पास से मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड गोल्ड लोन ब्रांच में गिरवी रखे गहने बदलकर ठगी करने के आरोपी जीटी रोड ब्रांच के पूर्व मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी कर्नाटक के बेलगाम के हारुगेरी निवासी राजेसाब महबूल यलगार ने सोने के कड़े को पीतल में बदलकर ठगी की थी। वारदात में उसका एक अन्य साथी भी शामिल है। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
सीआईए-3 प्रभारी विजय ने बताया कि शिमला मौलाना गांव निवासी सुनील ने 19 जुलाई 2025 को शहर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि मई 2024 में जीटी रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन ब्रांच मे 19 तोले सोना गिरवी रखकर लोन लिया था।
विज्ञापन
19 जुलाई 2025 को उसने अपने दोस्त संदीप के साथ ब्रांच पर पहुंचकर लोन की पूरे पैसे चुका लिए। इसके बाद ब्रांच के कर्मचारियों ने पॉलीथिन में पैक गहने वापस कर दिए। जब उन्होंने पैकेट को खोलकर देखा तो उसे सोने के कड़े का वजन ज्यादा लगा। तभी उसने ब्रांच कर्मियों को बताया यह कड़ा उसका नहीं है, उसके कड़े का वजन इससे कम था।
मौजूद कर्मियों ने उससे कहा 100-150 मिलीग्राम का कोई फर्क नहीं होता। इसके बाद सुनार से जांच कराई तो पता चला कि कड़ा सोने का नहीं पीतल का है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
शुक्रवार की शाम को पुलिस ने दबिश देकर आरोपी राजेसाब महबूल यलगार को सिवाह बस अड्डा के पास से गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर कंपनी में रखे गोल्ड का रिकार्ड चैक कर धोखाधड़ी करने की साजिश रची। लॉकर में रखे गिरवी गहनों में से सोने का एक कड़ा निकालकर उसमें से 40 प्रतिशत सोना निकालकर बेच दिया और उसकी जगह पीतल डलवाकर सोने का अर्क चढ़वा दिया था। पुलिस ने आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।