फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Forest Festival celebrated by planting five thousand saplings in thermal

थर्मल में पांच हजार पौधे रोप मनाया वन महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Forest Festival celebrated by planting five thousand saplings in thermal
पानीपत। थर्मल पावर स्टेशन परिसर में रविवार को 72वां जिला स्तरीय वन महोत्सव मनाया गया। जिसमें पांच हजार पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि पानीपत ग्रामीण के विधायक महीपाल ढांडा रहे। शहरी विधायक प्रमोद विज एवं पूर्व परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर निगम की मेयर अवनीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अध्यक्षता उपायुक्त सुशील सारवान ने की। थर्मल पावर के मुख्य अभियंता एसएल सचदेवा ने सभी का स्वागत किया। जिला वन मंडल अधिकारी जयकुंवार ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम के साथ हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों ने थर्मल पावर स्टेशन परिसर में पौधरोपण किया।
विज्ञापन

इस दौरान राजकीय कन्या माडल संस्कृति स्कूल व अन्य स्कूलों की छात्राओं ने स्वागत गीत व वन महत्व के बारे में प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी बच्चों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही हरियाणा वन एवं वन्य जीव विभाग की वृक्षारोपण एवं देखभाल नामक पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला के सभी विभागों के अधिकारियों व थर्मल के अधिकारियों, कर्मचारियों व सीआईएसएफ अर्द्ध सैनिक बल के अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया। इस अभियान के तहत प्रदेश में तीन करोड़ और जिले में नौ लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति में प्रकृति की प्राचीनकाल से होती है पूजा
ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने कहा कि हमारी संस्कृति ने ही विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति में प्रकृति की प्राचीनकाल से ही पूजा की जाती रही है। वन मनुष्य जीवन का ही नहीं, बल्कि वन अन्य सभी प्राणियों के जीवन का आधार है। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों और तीज-त्योहारों की भूमि है। यहां प्रकृति की पूजा किसी न किसी रूप में सभी त्योहारों पर की जाती है और तुलसी विवाह इसका जीता-जागता उदाहरण है। पूर्व परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सरकार के वन एवं बागवानी विभाग से संबंधित सरकार की सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मेयर अवनीत कौर ने कहा कि पानीपत शहर में न केवल अधिक से अधिक पौधरोपण करवाया जाएगा, बल्कि सभी पौधों का संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

पंचायती भूमि, रेल एवं सड़क के दोनों ओर किया जाएगा पौधरोपण: उपायुक्त
पायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि जिला प्रशासन सभी महत्वपूर्ण स्थलों, पंचायती भूमि, रेल एवं सड़क दोनों ओर अधिक से अधिक पौधे लगवाएगा। वन विभाग के अलावा सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और सहकारी विभागों के अलावा सभी स्कूल-कालेजों के परिसरों में भी और अधिक पौधरोपण करवाया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ विवेक चौधरी, सीटीएम रविंद्र मलिक, प्रकृति प्रेमी डॉ. राज रमन, डॉ. हेमा रमन और जिला शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी एवं डीओसी मीना कंबोज भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed