फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   For the attention of Shamli... he committed suicide after being troubled by his wife's blackmailing

Panipat News: शामली के ध्यानार्थ... पत्नी के ब्लैकमेल करने से परेशान होकर की थी आत्महत्या

Sun, 14 Sep 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 14 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
For the attention of Shamli... he committed suicide after being troubled by his wife's blackmailing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना (पानीपत)। इसराना में दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के शामली निवासी मोसिन की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी आलिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पत्नी पर आरोप है कि उसने मोसिन से जबरन निकाह किया था। इसके बाद झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर उनसे पैसे ऐंठ रही थी। थाना इसराना की पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
शामली जिले के अंबेहटा रिदान निवासी अफसरी ने इसराना थाने में शिकायत देकर बताया कि उनका बेटा मोसिन अपने बड़े भाई के पास जम्मू में एक सैलून में काम करते थे। जहां से वह कुछ समय पहले पानीपत आ गए और इसराना में रहकर काम करने लगे। मोसिन काफी समय से परेशान था और उसे पैसों की जरूरत थी। उसने कई बार अपने भाई से भी पैसों की मांग की थी।
विज्ञापन

10 सितंबर को मोसिन ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसका आलिया के साथ जबरन निकाह करा दिया गया है। अब वह उसे झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाकर पैसों की मांग कर रही है। उसे बंधक बनाकर रखा गया है। जिस कारण वह परेशान था। इसके बाद 11 सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि मोसिन ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरवार को जब वह इसराना पहुंचे तो मोसिन का शव फंदे पर लटका था। पुलिस को मोसिन के पास से एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी पत्नी आलिया को बताया। मोसिन की मां का आरोप है कि आलिया ने पहले मोसिन के साथ जबरन निकाह किया और इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर उससे पैसे ऐंठ रही थी। जिससे वह तनाव में आ गया था और आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। साथ ही मृतक की मां अफसरी की शिकायत पर आलिया के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

फंदा लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली थी। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की मां की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-महीपाल, प्रभारी थाना इसराना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed