{"_id":"68d43f055e5cfba9ca065d64","slug":"for-the-attention-of-kairanaa-case-has-been-registered-against-a-cleric-accused-of-beating-a-child-panipat-news-c-244-1-pnp1012-144358-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: संशोधित...कैराना के ध्यानार्थ... बच्चे की पिटाई करने के आरोपी मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: संशोधित...कैराना के ध्यानार्थ... बच्चे की पिटाई करने के आरोपी मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Thu, 25 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 25 Sep 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पसीना कलां गांव में मदरसे में बच्चे की पिटाई के मामले में सेक्टर-29 थाना की पुलिस ने आरोपी मौलवी जीशान निवासी तितरवाडा थाना कैराना, शामली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बच्चे को बंधक बनाकर पीटने, जान से मारने की धमकी देने और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, बाल कल्याण समिति ने गांव में पहुंचकर बच्चे और उसके परिजनों से मुलाकात की। साथ ही मदरसा कमेटी से दस्तावेज और मौलवी की नियुक्ति के दस्तावेज तलब किए हैं। उधर मारपीट करने के बाद से आरोपी मौलवी मदरसा छोड़कर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पसीना कलां गांव की एक महिला ने थाना सेक्टर-29 पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनका नौ वर्षीय बेटा गांव के मदरसे में पढ़ता है। वह रविवार को मदरसे में नहीं गया था। सोमवार को स्कूल के बाद गांव के मदरसे में पहुंचा तो मौलवी जीशान ने मदरसे में न आने के कारण उसकी पिटाई शुरू कर दी। यही नहीं बच्चे के हाथ पैर बांधकर उसे बेरहमी से पीटा और बंधक बना लिया। जब वह शाम को घर नहीं पहुंचा तो वह मदरसे में पहुंची। जहां पर बच्चा गंभीर हालत में था। वह उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पर उसका मेडिकल कराया। इसके साथ ही थाना सेक्टर-29 में शिकायत दी। बाल कल्याण समिति ने बुधवार को इस मामले में संज्ञान लिया।
रोज बच्चों से मारपीट करता है मौलवी
बुधवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य प्रकरण की जांच करने के लिए गांव में पहुंचे। उन्होंने बच्चे और उनकी मां से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। बच्चे ने बताया कि वह कक्षा तीन का छात्र है। एक सप्ताह पहले उसने दीनी तालीम के लिए मदरसे में जाना शुरू किया था। सोमवार को जब वह मदरसे में पहुंचा तो उसके हाथ पांव बांधकर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मौलवी पहले भी बच्चों के साथ मारपीट कर चुका है। इसके बाद डॉ. मुकेश ने मदरसा कमेटी के प्रधान जसंद व उप प्रधान कौशर और सचिव इस्तकार से मदरसे के दस्तावेज और मौलवी की नियुक्ति के प्रपत्र तलब किए हैं।
विज्ञापन
बच्चे के साथ मारपीट करने वाले मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अनिल कुमार, प्रभारी थाना सेक्टर-29