फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   For the attention of Kairana... Wife eloped with her lover, husband jumped into Yamuna along with four children.

Panipat News: कैराना के ध्यानार्थ.... प्रेमी संग भागी पत्नी, पति ने चार बच्चों सहित यमुना में लगाई छलांग

Sun, 05 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 05 Oct 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
For the attention of Kairana... Wife eloped with her lover, husband jumped into Yamuna along with four children.
अपने बच्चों के साथ सलमान सैफी। स्रोत : परिजन - फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सनौली (पानीपत)। उत्तर प्रदेश के कैराना कस्बे के मोहल्ला खेलकलां निवासी सलमान सैफी (30) ने पत्नी के प्रेमी संग फरार होने से आहत होकर चार बच्चों सहित यमुना में छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने पहले दो बच्चों को फेंका और अन्य दो को गोद में लेकर यमुना में कूद गया। पुलिस हरियाणा व उत्तर प्रदेश के गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। अभी किसी का सुराग नहीं लग पाया है। सलमान ने इससे पहले एक वीडियो बनाकर अपनी बहन को भेजा था। परिजनों ने उनकी तलाश की लेकिन पता नहीं चल पाया। यह घटना यूपी के कैराना थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की शाम को हुई थी।
परिजन शनिवार दोपहर उनकी तलाश करते हुए यमुना पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। कैराना और पानीपत के सनौली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। सलमान सैफी की बहन गुलिस्ता ने पुलिस को बताया कि वह पहले पानीपत में सिलाई का काम करते थे। इसके बाद पंजाब के लुधियाना में ठेले पर केले बेचने लगे। तीन दिन पहले ही वह कैराना आए थे। बहन ने कहा कि भाभी पहले भी कई बार घर से बिना बताए प्रेमी के साथ चली गई थी। वीरवार को वह फिर चली गई जिससे भाई शर्मसार हो गया और उसने 12 वर्षीय महक, आठ वर्षीय इनायता, चार वर्षीय सीफा और तीन वर्षीय बेटे अनायन के साथ यमुना नदी में छलांग लगा दी। गुलिस्ता ने बताया कि करीब सात महीने से सलमान की पत्नी खुशनुमा का मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के गांव जौला निवासी साबिर के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इस कारण सलमान और खुशनुमा के बीच आए दिन झगड़ा होता था।
विज्ञापन

वीडियो देख परिजन कर रहे थे तलाश
सलमान सैफी ने इससे पहले एक वीडियो बनाकर बहन को भेजा था। उसमें जगह नजर नहीं आ रही थी। वे शुक्रवार से ही उनकी तलाश कर रहे थे। वे शनिवार को यमुना पर पहुंचे तो यहां लोगों को सलमान सैफी का फोटो दिखाया। उन्होंने ही उनके यमुना में कूदने की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को इस बारे में बताया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से इंजन बोट मशीन से करीब 10 किलोमीटर तक उनकी तलाश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक व्यक्ति के चार बच्चों संग यमुना में कूद जाने की सूचना मिली है। घटनास्थल यूपी के कैराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत है। हरियाणा के गोताखोर भी इसमें मदद कर रहे हैं।
- वेदपाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली

अपने बच्चों के साथ सलमान सैफी। स्रोत : परिजन

अपने बच्चों के साथ सलमान सैफी। स्रोत : परिजन- फोटो : udhampur news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed