फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   for Binjhaul dairy development; foundation stone to be laid today.

Panipat News: बिंझौल डेयरी विकास के लिए 8.50 करोड़, शिलान्यास आज

Thu, 11 Jun 2026 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 11 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
for Binjhaul dairy development; foundation stone to be laid today.
जगमहेंद्र सरोहा
विज्ञापन

पानीपत। बिंझौल गांव स्थित डेयरी परिसर के करीब दो दशक बाद अच्छे दिन आने वाले हैं। नगर निगम ने डेयरी क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 8.50 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस परियोजना के तहत सड़क, नाली, सीवर, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही यहां बायोगैस प्लांट भी स्थापित किया जाएगा, जिससे उत्पादित गैस को लोगों के घरों तक पहुंचाने की योजना है।
नगर निगम ने शहर से डेयरियों को बाहर स्थानांतरित करने की दिशा में वर्ष 2003 में पहला कदम उठाया था। इसके तहत डेयरियों को जाटल रोड पर बिंझौल गांव के पास शिफ्ट किया गया। वर्ष 2004 और 2005 में भी कई डेयरियों को यहां स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन

वर्तमान में यहां करीब 150 डेयरियां संचालित हो रही हैं। हालांकि, डेयरियों के स्थानांतरण के बाद नगर निगम लंबे समय तक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा पाया। प्रस्तावित पशु अस्पताल सहित कई सुविधाएं अब तक साकार नहीं हो सकीं। यहां तक कि डेयरी संचालकों को पेयजल की व्यवस्था भी अपने स्तर पर करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे को हाल ही में वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने नगर निगम हाउस की बैठक में उठाया था। उन्होंने डेयरी परिसर में दुकानों का निर्माण कर निगम की आय बढ़ाने का सुझाव भी दिया था। इसके बाद नगर निगम ने विकास कार्यों की विस्तृत योजना तैयार की।

शहर में अब भी संचालित हैं करीब 200 डेयरियां

शहर के विभिन्न हिस्सों में आज भी करीब 200 डेयरियां संचालित हो रही हैं। इनमें सेक्टर-11-12 क्षेत्र, कुटानी रोड, काबड़ी रोड और किला मैदान के आसपास की डेयरियां प्रमुख हैं। इन डेयरियों के कारण सीवर और नालों के जाम होने की शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं।
माना जा रहा है कि यदि बिंझौल डेयरी में बेहतर सुविधाएं विकसित होती हैं तो शहर के भीतर संचालित अन्य डेयरी संचालक भी बाहर स्थानांतरित होने के लिए तैयार हो सकते हैं।

परियोजना में होंगे ये प्रमुख कार्य
नगर निगम की 8.50 करोड़ रुपये की योजना के तहत सड़क निर्माण, सीवर लाइन, स्ट्रीट लाइट, नालों का निर्माण और पेयजल पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
इसके अलावा सामुदायिक केंद्र के लिए भी स्थान चिह्नित किया जाएगा, जिसके लिए अलग से प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। डेयरी क्षेत्र की सीवर व्यवस्था को जाटल रोड स्थित मुख्य सीवर लाइन से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।
ठोस सुविधा उपलब्ध नहीं कराई थी
डेयरी संचालक रमेश और राजू ने बताया कि अब तक नगर निगम की ओर से कोई ठोस सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई थी। उनका मानना है कि बुनियादी सुविधाएं मिलने के बाद शहर के भीतर संचालित अन्य डेयरी संचालक भी यहां आने के लिए प्रेरित होंगे।


आज होगा शिलान्यास और खेल सुविधाओं का उद्घाटन

वार्ड-21 के पार्षद संजीव दहिया ने बताया कि बिंझौल डेयरी विकास परियोजना का शिलान्यास वीरवार को किया जाएगा। इसके साथ ही शोंधापुर स्टेडियम में वॉलीबॉल मैदान और टेनिस कोर्ट का उद्घाटन भी होगा। समीप स्थित पार्क में भी विकास कार्यों की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महीपाल ढांडा, कोमल सैनी और डॉ. पंकज शामिल होंगे। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वर्जन

बिंझौल डेयरी में विकास कार्यों का प्रोजेक्ट बनाया है। इसका वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। फर्म को तय समय में काम पूरा करना होगा।

रमेश कुमार, चीफ इंजीनियर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed